Author: Lok Chetna

रांची: विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान के तहत 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलओ एवं बीएलए-2 की तीसरी बैठक और चुनाव पाठशाला के सफल आयोजन को लेकर सोमवार को समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक समाहर्त्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में 22 जुलाई को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित होने वाली चुनाव पाठशाला की कार्ययोजना और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। दोपहर तीन बजे शुरू हुई इस बैठक में कुल 49 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, खनन, वन तथा जल संसाधन विभाग समेत कई विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित विद्यार्थियों को बड़ी राहत कैबिनेट ने सिकल सेल एनीमिया, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, टाइप-1 डायबिटीज, गैर-संचारी रोगों से प्रभावित तथा दिव्यांग विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के…

Read More

रांची: चलती बोलेरो पिकअप वैन में इंटर की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के सात साल पुराने मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी को 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायायुक्त ए.के. मिश्रा की अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी एवं बोलेरो चालक दीपक कुमार महतो पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने इससे पहले बीते सप्ताह दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। मामले में दूसरा दोषी छोटू उर्फ गुड्डू कुमार चौहान फिलहाल फरार है। अदालत ने उसे भी 20 वर्ष के सश्रम कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनका भविष्य सुरक्षित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एनडीए सांसदों की ‘मंगल मिलन’ बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की…

Read More

नई दिल्ली: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 23 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें फिलहाल सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है। अदालत का मानना है कि वहां उन्हें बेहतर और शांत वातावरण में उपचार मिल सकेगा तथा उनकी स्वास्थ्य स्थिति की स्वतंत्र रूप से निगरानी भी संभव होगी। हाईकोर्ट ने इस प्रस्ताव पर सभी पक्षों से अपनी राय देने को कहा है। इससे पहले सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने अदालत में…

Read More

रांची: देशभर में इन दिनों प्लैटिनम ग्रुप की कीमोथेरेपी दवाओं की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिसका सीधा असर कैंसर मरीजों के इलाज पर पड़ रहा है। ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार, कीमोथेरेपी में व्यापक रूप से उपयोग होने वाली कार्बोप्लेटिन और सिसप्लेटिन की आपूर्ति देशभर के साथ-साथ रांची में भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। हालात ऐसे हैं कि ये जीवनरक्षक दवाएं बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हो रही हैं। रिम्स में इलाज करा रहे मरीजों के परिजनों का कहना है कि जो दवा दो महीने पहले तक करीब 3,000 रुपये में मिल जाती थी, उसके…

Read More

रांची: टाटा स्टील ने वर्ष 2028 तक झारखंड में अपनी विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं में 10,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी का दावा है कि इस निवेश से राज्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 2,000 रोजगार के अवसर सृजित होंगे। कंपनी का लक्ष्य क्षमता विस्तार के साथ-साथ कम कार्बन उत्सर्जन वाली आधुनिक इस्पात उत्पादन तकनीकों को अपनाते हुए भारत में अपनी इस्पात निर्माण क्षमता को मौजूदा 2.73 करोड़ टन प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 4 करोड़ टन प्रतिवर्ष करना है। कम कार्बन तकनीक पर 7,000 करोड़ रुपये का निवेश टाटा स्टील ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन…

Read More

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एक ओर ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत करीब 12 किलोग्राम गांजा बरामद कर उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, वहीं ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत घर से भागी 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को सुरक्षित रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन के हवाले किया गया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, ऑपरेशन नारकोस के दौरान स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए एक युवक को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से लगभग 12…

Read More

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मंगलवार को रांची स्थित उनके आवास पर टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र हरिशंकर मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और इसके सफल संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रिंसिपल शैलेंद्र हरिशंकर मिश्रा ने चैंपियनशिप की तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोजन की विशेषताओं से भी अवगत कराया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टॉरियन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन को प्रतियोगिता के सफल…

Read More

रांची: झारखंड के शहरी क्षेत्रों में जमीन, मकान या फ्लैट खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अब रजिस्ट्री कराना पहले से महंगा हो जाएगा। राज्य सरकार ने ‘झारखंड नगरपालिका भूमि, भवन स्थानांतरण अधिभार नियमावली-2026’ लागू कर दी है। इसके तहत नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में संपत्ति के स्थानांतरण पर देय कुल निबंधन शुल्क का 10 प्रतिशत अतिरिक्त अधिभार खरीदारों से लिया जाएगा। शहरी निकायों में लागू होगा नया नियम नई नियमावली लागू होने के बाद सभी शहरी निकाय क्षेत्रों में जमीन और भवन की रजिस्ट्री के दौरान अतिरिक्त अधिभार देना अनिवार्य होगा। सरकार के…

Read More