Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा। दिनभर छात्र मोरहाबादी मैदान में डटे रहे और भर्ती प्रक्रियाओं की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई। हालांकि, मोरहाबादी मैदान में डूरंड कप के आयोजन और प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने के कारण आंदोलन स्थल को बदल दिया गया है। अब बुधवार से सत्याग्रह आंदोलन जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप जारी रहेगा। इसके लिए वहां टेंट लगाकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज निकलेगा संविधान मार्च आंदोलन के तहत 29 जुलाई को जयपाल सिंह स्टेडियम के…
रांची: नीट यूजी पुनर्परीक्षा 2026 के परिणाम में कथित अंक विसंगति को लेकर झारखंड हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) से जवाब तलब किया है। अदालत ने पूछा है कि वेबसाइट पर अपलोड की गई अभ्यर्थी लक्ष्य सिंह की ओएमआर शीट के अनुसार यदि लगभग 600 अंक बन रहे हैं, तो परिणाम में उसे केवल 116 अंक क्यों दिए गए। हाईकोर्ट ने मांगी मूल ओएमआर शीट मामले की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने एनटीए को निर्देश दिया कि वह टेस्ट बुकलेट सीरियल नंबर 265208914 और रोल नंबर 2603107066 वाले…
रांची: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में लगातार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक प्रभाव पश्चिमी सिंहभूम में रहा, जहां देर तक लगातार वर्षा होती रही। वहीं राजधानी रांची में 17 मिमी और जगन्नाथपुर में 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 29 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 जुलाई को रांची में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहेगी, लेकिन लातेहार, गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों में भारी बारिश की संभावना है।…
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने संत गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर देशव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। रांची में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि भारत प्राचीन काल से ही विश्व का आध्यात्मिक केंद्र रहा है, जहां अनेक संतों और महापुरुषों ने मानवता को सत्य, सेवा, समरसता और सदाचार का मार्ग दिखाया। संत गुरु रविदास का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को समानता, भाईचारे और मानव कल्याण का संदेश देते हैं। अर्जुन मुंडा ने बताया कि संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 29…
देवघर/रांची: आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर नगर विकास एवं आवास, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में देवघर परिसदन सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में देवघर और दुमका जिला प्रशासन ने विभागवार तैयारियों, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं और आधुनिक तकनीक के उपयोग की विस्तृत प्रस्तुति दी। मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले श्रावणी मेले से पहले 28 जुलाई तक सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं, ताकि…
रांची: झारखंड में ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में मंगलवार को परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग, ट्रेनिंग एंड रिसर्च की स्थापना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आम लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अनावश्यक परेशानियों से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने बताया कि एमओयू से पहले ही परिवहन विभाग को सभी लंबित ड्राइविंग लाइसेंस आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश…
रांची: राजधानी रांची में सड़कों की गुणवत्ता सुधारने और सड़क अवसंरचना को अधिक सुरक्षित एवं टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने रोड ग्रेडिंग सिस्टम लागू कर दिया है। इस नई व्यवस्था के तहत नगर निगम क्षेत्र की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कों का सर्वे कर उनकी वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर सड़कों को चार अलग-अलग श्रेणियों में वर्गीकृत कर मरम्मत और निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तय की जाएगी। 53 वार्डों में शुरू हुआ सड़क सर्वे नगर निगम के अनुसार शहर के सभी 53 वार्डों में जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता और तकनीकी टीमों द्वारा…
रांची: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के दौरान सामने आई एएसडीडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि) सूची को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 27 जुलाई तक इस सूची में शामिल मतदाताओं की संख्या 40,04,817 पहुंचने के बाद झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस पर गंभीर चिंता जताई है। इसी मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। डिजिटाइजेशन के बावजूद लाखों मतदाता ‘अनुपस्थित’ कैसे? कांग्रेस नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष सवाल…
रांची: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में स्मार्ट क्लासरूम तथा डिजिटल लाइब्रेरी के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। इसके लिए विभाग ने एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करते हुए सभी राजकीय विश्वविद्यालयों, अंगीभूत महाविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों में उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का राज्यस्तरीय ऑनलाइन सर्वे कराने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा निदेशक सह कार्यपालक निदेशक सुधीर बाड़ा ने बताया कि सर्वे का उद्देश्य प्रत्येक संस्थान में उपलब्ध स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय, डिजिटल संसाधनों और तकनीकी उपकरणों की वर्तमान स्थिति का आकलन करना है। सभी…
देवघर: झारखंड के विश्वप्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई से श्रावणी मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। एक महीने तक चलने वाले इस मेले के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक और हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की है। इस वर्ष श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित ड्रोन, फेस रिकग्निशन कैमरे और 11,500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। हर साल पहुंचते हैं 35 से 40 लाख श्रद्धालु प्रशासन के अनुसार, श्रावण मास के दौरान देश-विदेश से करीब 35 से 40 लाख श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका के बाबा बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक…