Author: Lok Chetna

रांची: झारखंड में बढ़ते नशे के मामलों के बीच केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान (सीआईपी), रांची ने नशा मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। भारत सरकार के नेशनल ड्रग डी-एडिक्शन प्रोग्राम के तहत 29 जुलाई से सीआईपी में इलाज के लिए आने वाले नशा पीड़ित मरीजों को आवश्यक दवाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे पहले मरीजों को ये दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती थीं। संस्थान के निदेशक डॉ. विजय चौधरी की पहल पर शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत मरीजों को मुफ्त दवा देने के साथ-साथ ‘मेडिसिन इंफॉर्मेशन सर्विस’ भी शुरू की गई है।…

Read More

रांची: सावन माह के पहले दिन राजधानी रांची के पहाड़ी मंदिर, सुरेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सावन की शुरुआत के साथ ही पूरी राजधानी शिवभक्ति में सराबोर नजर आई। सुबह तड़के से ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के बीच भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पहाड़ी मंदिर समिति और जिला प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर में चढ़ने और उतरने के लिए अलग-अलग सीढ़ियों की व्यवस्था की…

Read More

रांची: झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य के हजारों सेवानिवृत्त और दिवंगत अप्रशिक्षित शिक्षकों के लिए बड़ी राहत का फैसला लिया है। विभाग द्वारा जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार राज्य के करीब 8 से 10 हजार ऐसे शिक्षकों को उनकी नियुक्ति तिथि से ही ग्रेड-वन में प्रोन्नति का लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें या उनके आश्रितों को लंबित वित्तीय लाभ (एरियर) का भी भुगतान किया जाएगा। नियुक्ति तिथि से मिलेगा ग्रेड-वन का लाभ विभाग के नए निर्देशों के अनुसार, जिन अप्रशिक्षित शिक्षकों ने सेवा पूरी कर सेवानिवृत्ति प्राप्त कर ली है या जिनका निधन हो…

Read More

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में इस बार श्रद्धालुओं को आस्था के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मेले को और आकर्षक और भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से शिवलोक परिसर में गुरुवार (30 जुलाई) शाम 7 बजे भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष आयोजन में सैकड़ों ड्रोन आसमान में उड़ान भरते हुए भगवान शिव, बाबा बैद्यनाथ धाम और श्रावणी मेले से जुड़ी दिव्य एवं आध्यात्मिक आकृतियां प्रदर्शित करेंगे। पांच किलोमीटर तक दिखाई देगा ड्रोन शो पर्यटन विभाग के अनुसार, ड्रोन शो का आनंद मंदिर परिसर से लगभग पांच किलोमीटर के…

Read More

रांची: झारखंड सरकार ने राजकीय श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर और बाबा बासुकीनाथ मंदिर, दुमका में VIP दर्शन और आउट ऑफ टर्न दर्शन की सुविधा पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि मेले के दौरान सभी श्रद्धालुओं को समान रूप से दर्शन और जलार्पण का अवसर मिलेगा तथा किसी भी व्यक्ति को विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने जारी किया आदेश इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की अपर मुख्य सचिव एवं गृह सचिव वंदना दादेल ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।…

Read More

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा (ए केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस संबंध में संशोधित शेड्यूल जारी करते हुए कई पैसेंजर, मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को निर्धारित तिथियों में रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार, यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। ये ट्रेनें रहेंगी रद्द यात्रियों को दी गई सलाह रेलवे ने बताया कि बंडामुंडा (ए केबिन)-राउरकेला रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान रेल परिचालन…

Read More

लातेहार: सावन माह की शुरुआत के साथ ही महुआडांड़ अनुमंडल पूरी तरह शिवमय हो गया है। क्षेत्र के शिव मंदिरों, शिवालयों और घर-घर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और बेलपत्र, धतूरा, दूध व गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। सावन का धार्मिक महत्व हिंदू धर्म में सावन को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायी महीना माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले विष को भगवान शिव ने अपने कंठ में धारण किया…

Read More

रांची: भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उद्यान में पहली बार कृत्रिम ऊष्मायन (आर्टिफिशियल इन्क्यूबेशन) तकनीक के माध्यम से 18 स्वस्थ मोर के चूजों की सफल हैचिंग कराई गई है। इसे भारतीय मोर के संरक्षण और संवर्धन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। वैज्ञानिक निगरानी में पूरी हुई प्रक्रिया उद्यान प्रबंधन के अनुसार, कृत्रिम ऊष्मायन तकनीक अपनाने से अंडों के सुरक्षित विकास और चूजों के जीवित रहने की संभावना पहले की तुलना में अधिक बढ़ी है। पूरी प्रक्रिया का नेतृत्व वैज्ञानिक पार्थ सारथी मंडल ने…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी जांच और तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में सफल अभ्यर्थियों से उनकी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने की अपील की है। वहीं, जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कई घंटों तक पूछताछ की गई। 31 जुलाई को फिर पूछताछ के लिए बुलाए गए एल खियांग्ते सीआईडी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर एल खियांग्ते से विस्तृत जानकारी…

Read More

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के हालिया बयान पर तीखा पलटवार करते हुए इसे “झूठ, पाखंड और राजनीतिक नौटंकी का पुलिंदा” बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य की सबसे बड़ी दुश्मन यदि कोई पार्टी है तो वह भाजपा है। राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में देशभर में कई प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक हुए, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे में भाजपा को नैतिकता की बात करने का…

Read More