Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग भूमि घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सेवायत और वनभूमि की कथित अवैध खरीद-बिक्री तथा भूमि की प्रकृति में बदलाव से जुड़े मामले में उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए सशर्त जमानत प्रदान की है। सुप्रीम कोर्ट ने दी सशर्त जमानत जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने सुनवाई के बाद विनय चौबे को जमानत देने का आदेश दिया। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट ने 28 अप्रैल को उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा…
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के विद्यार्थियों की शिक्षा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से छात्रवृत्ति मद में अतिरिक्त वित्तीय सहायता देने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के बजट में कटौती पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे झारखंड के करीब 32 लाख छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रवृत्ति बजट में कटौती पर जताई चिंता मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि झारखंड सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा राज्य है, जहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा…
रांची: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की सीईएन 09/2025 लेवल-1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए रांची रेल मंडल ने दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डेनरीच को प्रस्ताव भेज दिया है। तीन चरणों में आयोजित होगी परीक्षा आरआरबी लेवल-1 सीबीटी परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। पहला चरण 3 से 6 अगस्त, दूसरा 9 से 14 अगस्त और तीसरा 17 से 21 अगस्त तक चलेगा। परीक्षा के लिए…
रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अनमैप्ड मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रविकुमार ने बताया कि विशेष अभियान के दौरान बीएलओ, राजनीतिक दलों के बीएलए-2 और स्वयंसेवकों के सहयोग से व्यापक सत्यापन और मैपिंग अभियान चलाया गया, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं का सत्यापन पूरा हुआ है। 70.62 लाख से घटकर 14.02 लाख रह गए अनमैप्ड मतदाता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, 23 मई को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित सूची में 70,62,319 अनमैप्ड मतदाता दर्ज थे। इसके बाद चलाए गए विशेष…
रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद और अभ्यर्थियों के आंदोलन के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। शिकायत मिलते ही शुरू हुई कार्रवाई विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जांच एजेंसी को तत्काल जेपीएससी कार्यालय…
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि को राज्यभर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। चार अगस्त को झारखंड के सभी 24 जिलों में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। नेमरा में होगा मुख्य कार्यक्रम झामुमो के अनुसार, नेमरा के लुकड्यांटांड़ में आयोजित मुख्य श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न विकास योजनाओं का ऑनलाइन उद्घाटन और…
रांची: झारखंड के सरकारी विश्वविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति से जुड़े लंबे समय से लंबित मामले पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश एमएस सौनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) को नियुक्ति प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने और विस्तृत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 10 सितंबर को निर्धारित की है। नियुक्ति प्रक्रिया की वर्तमान स्थिति बताने का निर्देश सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने जेपीएससी से पूछा कि एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल किस चरण में है और अब तक…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) भर्ती मामले को लेकर राज्य की राजनीति तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सरकार से जेपीएससी के तीनों सदस्यों को तत्काल बर्खास्त करने, उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और पूरे मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच कराने की मांग की है। आदित्य साहू ने कहा कि आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांगते के इस्तीफे के बाद भी जब तक आयोग के अन्य तीन सदस्य अपने पदों पर बने रहेंगे, तब तक मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच संभव नहीं…
रांची/हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गैंग का एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल अपराधी को मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है। अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हुए अन्य बदमाश मुठभेड़ के दौरान गैंग के अन्य…
खूंटी: श्रावण मास के शुभारंभ के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गुरुवार को खूंटी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी मीरा मुंडा भी उनके साथ मौजूद रहीं। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि उन्होंने देवाधिदेव महादेव के श्रीचरणों में झारखंड के सभी लोगों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति और मंगलमय जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे और यह पवित्र श्रावण मास प्रत्येक…