Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
चेन्नई: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी शनिवार को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह पार्टी के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं तमिलनाडु प्रभारी गुलाम अहमद मीर और तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी मामल्लपुरम में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का होगा समापन राहुल गांधी का संबोधन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों…
जमशेदपुर: मानगो क्षेत्र के 16 रिहायशी मकानों को तोड़ने के लिए जारी नोटिस को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में मकानों को तोड़ने की कार्रवाई से प्रभावित परिवारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस मामले में उन्होंने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, मानगो के अंचलाधिकारी (सीओ) और स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मुख्य अभियंता से बातचीत कर समाधान निकालने का आग्रह किया है। एनजीटी के आदेश पर जारी हुआ नोटिस सरयू राय ने बताया कि अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश…
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में जवाहर मणि मिश्रा के सानिध्य में पुजारी ब्रजेश पंडा ने रक्षा राज्य मंत्री से वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान आईटीआरएचडी के राज्य प्रमुख श्रीदेव सिंह ने भी मां छिन्नमस्तिका के दर्शन कर पूजा की। भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी रक्षा राज्य मंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर में…
लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा शहर के बीचों-बीच स्थित विक्टोरिया तालाब केवल एक जलाशय नहीं, बल्कि औपनिवेशिक इतिहास की जीवंत निशानी है। करीब 22 एकड़ क्षेत्रफल में फैले इस तालाब का निर्माण अंग्रेजी शासन के दौरान कैदियों से कराया गया था। लगभग 139 वर्षों से अधिक समय से यह तालाब शहर के हजारों लोगों की जल आवश्यकता पूरी करने के साथ-साथ अपने भीतर इतिहास की कई परतें समेटे हुए है। महारानी विक्टोरिया के नाम पर रखा गया तालाब का नाम इतिहासकारों के अनुसार, 1857 से 1881 के बीच अंग्रेजी हुकूमत ने लोहरदगा में इस विशाल तालाब का निर्माण कराया। ब्रिटिश शासन…
रांची: रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर एयर कार्गो सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। एयर इंडिया सेट्स ने वर्ष 2027 तक यहां प्रतिवर्ष 20 हजार मीट्रिक टन एयर कार्गो हैंडलिंग का लक्ष्य निर्धारित किया है। पूर्वी भारत में औद्योगिक, कृषि और ई-कॉमर्स क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कंपनी अपनी कार्गो क्षमता और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने में जुटी है। कार्गो हैंडलिंग में लगातार हो रही बढ़ोतरी कंपनी के अनुसार, इस वर्ष अब तक रांची एयरपोर्ट पर 7,992 मीट्रिक टन कार्गो की हैंडलिंग की जा चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में…
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी को मामले में कई अहम सुराग और साक्ष्य मिले हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को आयोग के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते से करीब नौ घंटे तक लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ समाप्त होने के बाद देर शाम उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी गई। जांच की प्रगति को देखते हुए अब पीटी परीक्षा रद्द किए जाने की संभावना भी तेज होती नजर आ रही है। ओएमआर शीट में गड़बड़ी के मिले संकेत सीआईडी की जांच में ओएमआर शीट…
रांची: राजधानी रांची की अदालत ने दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए दोनों दोषियों को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों मामलों में दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। नर्सिंग छात्रा का शोषण करने वाले बस खलासी को 10 साल की सजा अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने महादेवी बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग की जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल यादव को दोषी करार देते हुए 10…
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के लॉ अफसरों की नियुक्ति और भुगतान व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए नई नियमावली और शुल्क संरचना लागू कर दी है। नई व्यवस्था के तहत महाधिवक्ता को अधिकतम 2.75 लाख रुपये प्रतिमाह तक ही भुगतान किया जाएगा। साथ ही सरकारी वकीलों की नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। जूनियर लॉ एसोसिएट की व्यवस्था खत्म अब तक महाधिवक्ता की अनुशंसा पर उनके कार्यालय में जूनियर लॉ एसोसिएट के रूप में अधिवक्ताओं की नियुक्ति होती थी। वर्तमान में ऐसे करीब 150 जूनियर लॉ एसोसिएट कार्यरत हैं।…
रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) में लंबे समय से रिक्त पड़े करीब 3347 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज कर दी गई है। विभागीय तैयारियां अंतिम चरण में हैं और नवंबर 2026 तक नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। भर्ती जूनियर इंजीनियर (जेई), असिस्टेंट इंजीनियर (एई), लाइनमैन, टेक्निकल असिस्टेंट, कार्यालय सहायक और एकाउंटेंट सहित कई तकनीकी एवं गैर-तकनीकी पदों पर की जाएगी। नियमावली को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी भर्ती प्रक्रिया को लेकर नियमावली तैयार की जा रही है और आवश्यक प्रशासनिक मंजूरियों की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हाल ही में समीक्षा बैठक में…
रांची: झारखंड के सरकारी पारा मेडिकल संस्थानों के प्रशिक्षु छात्रों ने स्टाइपेंड (भत्ता) की मांग को लेकर राजधानी रांची में जोरदार प्रदर्शन किया। नेपाल हाउस के सामने आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड पारा मेडिकल स्टाफ एसोसिएशन ने किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और स्वास्थ्य विभाग की अपर मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपते हुए राजकीय पारा मेडिकल संस्थान एमजीएम, जमशेदपुर तथा राज्य के अन्य सरकारी पारा मेडिकल कॉलेजों के प्रशिक्षु छात्रों को स्टाइपेंड देने की मांग उठाई। स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन…