Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- रांची में बनेगी 284 करोड़ की झारखंड मेडिको सिटी, अपोलो-फोर्टिस समेत बड़े अस्पतालों को मिला आमंत्रण
- RIMS में हीमोफीलिया-थैलेसीमिया की जीवनरक्षक दवाओं का संकट, मरीजों के इलाज पर मंडराया खतरा
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने कुल्हाड़ी से दंपति और बहू की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- छात्रों के अनशन पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जांच तेज, जल्द निकलेगा ठोस समाधान
- झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र 6 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक में सीएम हेमंत सोरेन ने की सुचारू संचालन की अपील
- आदिवासी महोत्सव 2026: मोरहाबादी मैदान पहुंचीं एसीएस वंदना दादेल, तैयारियों का लिया जायजा
- झारखंड में 6.29 लाख अपात्र राशन कार्ड होंगे रद्द, 25 अगस्त तक कार्रवाई के निर्देश
- बोकारो में ट्रिपल मर्डर: कुल्हाड़ी से एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, आरोपी हिरासत में
Author: Lok Chetna
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड में जंगली हाथियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुई। जनता जरीडीह गांव में सोमवार शाम हाथियों के झुंड ने 42 वर्षीय उपेंद्र यादव को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद करीब तीन घंटे तक हाथियों का झुंड शव के आसपास डटा रहा, जिसके कारण रात करीब 8:30 बजे शव को घटनास्थल से हटाया जा सका। घटना की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सुबह से जंगल में डेरा जमाए हुए थे हाथी स्थानीय मुखिया टिकैत राजमणि सिंह और…
रांची: रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए 28 जुलाई को रेलवे ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते हटिया और रांची आने-जाने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा, जबकि दो पैसेंजर ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी। कई ट्रेनें रहेंगी आंशिक रूप से रद्द रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस केवल गोमो तक संचालित होगी। गोमो से हटिया और हटिया से गोमो के बीच इस ट्रेन का परिचालन रद्द रहेगा। इसी तरह खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस केवल आद्रा तक चलेगी। आद्रा से हटिया और…
रांची: झारखंड की दूसरी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत के समक्ष विस्तृत जांच रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक स्तर पर गड़बड़ियां हुईं, जिसके माध्यम से कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को बीडीओ, सीओ, डीएसपी, वाणिज्यकर अधिकारी समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त कराया गया। सीबीआई ने करीब डेढ़ वर्ष पहले अदालत में अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल करते हुए बताया कि परीक्षा में अंक बढ़ाने, उत्तर पुस्तिकाओं में काट-छांट, ओएमआर शीट में फर्जीवाड़ा और नियमों के उल्लंघन…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित विवादित जमीन से जुड़े 23 वर्ष पुराने मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए डॉ. एच.पी. नारायण और उनकी पत्नी वीणा नारायण की ओर से दायर दोनों रिट याचिकाओं को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि याचिकाकर्ता यह साबित करने में असफल रहे कि विवादित जमीन छप्परबंदी श्रेणी की थी। ऐसे में सीएनटी एक्ट की धारा 71ए के तहत भूमि बहाली का आदेश पूरी तरह वैध है। यह फैसला जस्टिस अनुभा रावत चौधरी की एकलपीठ ने सुनाया। अदालत ने यह भी माना कि भूमि बहाली की याचिका समय-सीमा के…
रांची: राजधानी रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए चर्चित ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पत्नी और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में दोषी पाए गए पति, सास, ससुर और ननद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने चारों दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह फैसला अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने सुनाया। मामले की सुनवाई के दौरान अपर लोक अभियोजक सिद्धार्थ सिंह ने अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभावी पैरवी की। अदालत में प्रस्तुत फोन कॉल रिकॉर्ड, परिस्थितिजन्य साक्ष्य…
झारखंड ट्रेजरी घोटाले पर भाजपा का बड़ा आरोप: ’10 हजार करोड़ का हिसाब नहीं, सरकार बचा रही चहेते अफसर’
रांची: झारखंड भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने राज्य में कथित हजारों करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि राज्य के वित्त मंत्री स्वयं स्वीकार कर चुके हैं कि पिछले कुछ वर्षों के लगभग 10,000 करोड़ रुपये के सरकारी धन का हिसाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले में अपने चहेते वरिष्ठ अधिकारियों को बचाने की कोशिश कर रही है। एसआईटी की निष्पक्षता पर उठाए सवाल प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भाजपा शुरू…
रांची: झारखंड सरकार ने भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में कार्रवाई का सामना कर रहे झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के दो अधिकारियों को बड़ी राहत दी है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने दोनों अधिकारियों के खिलाफ पहले की गई कार्रवाई वापस लेते हुए संबंधित अधिसूचनाएं जारी कर दी हैं। संजीव कुमार लाल को निलंबन से मिली मुक्ति झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव कुमार लाल, जो पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के निजी सहायक रह चुके हैं, को सरकार ने निलंबन से मुक्त कर दिया है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए उनके निलंबन को समाप्त…
मुंबई: फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने NEET परीक्षा को लेकर जारी बहस के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती मेडिकल प्रवेश परीक्षा नहीं, बल्कि तेजी से विकसित हो रही AI तकनीक है, जो आने वाले वर्षों में शिक्षा और रोजगार की पूरी व्यवस्था बदल सकती है। NEET विवाद से बड़ी चुनौती है AI सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किए गए अपने विचारों में राम गोपाल वर्मा ने कहा कि NEET पेपर लीक, परीक्षाओं के रद्द होने और छात्रों की आत्महत्या जैसी घटनाएं शिक्षा…
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारी और कथित फायरिंग की घटना पर नाराजगी जताते हुए सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों को जल्द रिहा नहीं किया गया और उनके खिलाफ दर्ज मामले वापस नहीं लिए गए, तो विपक्ष बड़ा आंदोलन करेगा। छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश में पहली बार प्रदर्शनकारी छात्रों पर AK-47 से गोली चलाने जैसी…
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पूरे सिस्टम का रवैया “जानलेवा” हो गया है और सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “छात्रों के खिलाफ पूरा का पूरा सिस्टम ही जानलेवा है। पहले भी कहा है, ये सरकार झूठी है।” उन्होंने दावा किया कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK-47 से गोलियां चलाई गईं और सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर…