Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स (राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में जल्द ही राज्य का पहला ह्यूमन मिल्क बैंक स्थापित किया जाएगा। इसके शुरू होने के बाद समय से पहले जन्म लेने वाले, कम वजन वाले और गंभीर रूप से बीमार नवजात अब मां के दूध से वंचित नहीं रहेंगे। विश्व स्तनपान सप्ताह शुरू होने से ठीक पहले रोटरी क्लब ऑफ रांची ने रिम्स को 46.57 लाख रुपये की लागत से कॉम्प्रिहेंसिव लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है। यह परियोजना कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत विकसित की जाएगी। राष्ट्रीय दिशानिर्देशों के अनुरूप होगी व्यवस्था यह…
रांची: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की ओर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के मुड़ने के कारण झारखंड में फिलहाल मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहेगा। हालांकि, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी रांची में करीब तीन मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं, 2 अगस्त को रांची सहित राज्य के कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। राज्य में अब तक सामान्य से 26 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के…
रांची: झारखंड में जेपीएससी (JPSC) और जेएसएससी (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राजधानी रांची का जयपाल सिंह स्टेडियम आंदोलन का प्रमुख केंद्र बन गया है। सैकड़ों अभ्यर्थी यहां अनिश्चितकालीन सत्याग्रह पर बैठ गए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर शुरू हुए इस आंदोलन में छात्र तंबू, बिस्तर और रोजमर्रा का सामान लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का आरोप…
Ranchi Crime News: नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने वाले राहुल यादव को 10 साल की कठोर कैद
रांची: नर्सिंग की एक छात्रा से दुष्कर्म कर उसका आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उसे वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी राहुल यादव को अदालत ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषसिद्धि के बाद सुनाई गई सजा यह फैसला अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने सुनाया। इससे पहले 25 जुलाई को कोर्ट ने राहुल यादव को मामले में दोषी ठहराया था। सजा…
महुआडांड़ (लातेहार): संत जेवियर्स महाविद्यालय (स्वायत्त), महुआडांड़ ने शुक्रवार को अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में क्रिस्टल जुबली समारोह और लोयोला दिवस पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाया। महाविद्यालय की गौरवशाली यात्रा के इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों और अतिथियों ने मिलकर संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव मनाया। पवित्र मिस्सा पूजा के साथ हुई शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे पवित्र मिस्सा पूजा से हुई। इस दौरान महाविद्यालय परिवार ने संस्था की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की। समारोह के मुख्य अतिथि बिशप…
रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य में अपने कार्यकाल के सफल दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर रांची स्थित लोक भवन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, शिक्षाविदों, वरिष्ठ संपादकों, ब्यूरो प्रमुखों तथा लोक भवन परिवार के सदस्यों ने राज्यपाल को शुभकामनाएं दीं। जनता के प्रति जताया आभार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में झारखंड के राज्यपाल के रूप में सेवा करने का अवसर उनके सार्वजनिक जीवन…
डुमरिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पोटका विधायक संजीव सरदार ने शुक्रवार को भालुकपातड़ा मौजा में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड के नवनिर्मित अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल भवन, निर्माण कार्य और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 15 अगस्त से पहले अस्पताल शुरू करने का लक्ष्य निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने बताया कि अस्पताल को 15 अगस्त से पहले चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। अस्पताल शुरू होने के बाद क्षेत्र की 10…
रांची: राजधानी रांची में लगातार गिर रहे भूगर्भ जलस्तर को सुधारने के लिए रांची नगर निगम ने बड़ी पहल शुरू की है। नगर निगम अब शहर के सभी खराब पड़े चापाकलों और सरकारी बोरिंग को रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्रणाली से जोड़ेगा, ताकि वर्षा के पानी को सीधे भूगर्भ में पहुंचाकर जलस्तर बढ़ाया जा सके। इस संबंध में नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने जलापूर्ति शाखा के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेन वॉटर हार्वेस्टिंग केवल जल संरक्षण का उपाय नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जल सुरक्षा और सतत शहरी विकास की…
रांची: सरला बिरला यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन और शटरबग क्लब की ओर से विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय विशेष आयोजन ‘पिक्सल स्पंदन’ का आयोजन 19 और 20 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य फोटोग्राफी को केवल कला नहीं, बल्कि समाज, संस्कृति और पत्रकारिता के प्रभावी माध्यम के रूप में स्थापित करना है। गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर में इस आयोजन का आधिकारिक पोस्टर लॉन्च किया गया। ‘आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर’ होगी थीम इस वर्ष आयोजन की थीम ‘आइज बिहाइंड द लेंस, हार्ट बिहाइंड द शटर’ रखी गई है। इसका…
देवघर: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को राजकीय श्रावणी मेला के दौरान देवघर स्थित नमो सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में ठहरे श्रद्धालु कांवरियों से मुलाकात की और उनके बीच प्रसाद का वितरण भी किया। कांवरियों के लिए नि:शुल्क सुविधाओं का लिया जायजा निरीक्षण के दौरान बाबूलाल मरांडी ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि नमो सेवा शिविर में हजारों कांवरियों के लिए नि:शुल्क आवास, भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल और सुलभ शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले…