Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Shravani Mela 2026: देवघर में आज दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उभरेंगी महादेव और बाबा बैद्यनाथ की दिव्य आकृतियां

    July 30, 2026

    Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था

    July 30, 2026

    रांची रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, सितंबर-अक्टूबर तक रहेगा असर

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Shravani Mela 2026: देवघर में आज दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उभरेंगी महादेव और बाबा बैद्यनाथ की दिव्य आकृतियां
    • Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था
    • रांची रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, सितंबर-अक्टूबर तक रहेगा असर
    • लातेहार में सावन की भक्ति की धूम: महुआडांड़ के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक से गूंजा क्षेत्र
    • रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में पहली बार आर्टिफिशियल इन्क्यूबेशन से 18 मोर के चूजों का सफल जन्म, वन्यजीव संरक्षण में बड़ी उपलब्धि
    • CID ने तेज की जांच, पीटी पास अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से फिर होगी पूछताछ
    • भाजपा छात्रों के भविष्य की सबसे बड़ी दुश्मन, पेपर लीक पर पहले अपने 11 साल का जवाब दे भाजपा- कांग्रेस
    • मेयर, डिप्टी मेयर और पार्षदों को मिलेगा चार महीने का बकाया मानदेय, विभाग ने दी मंजूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » CID ने तेज की जांच, पीटी पास अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से फिर होगी पूछताछ
    Lead News

    CID ने तेज की जांच, पीटी पास अभ्यर्थियों से मांगी OMR शीट, पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से फिर होगी पूछताछ

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 30, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी जांच और तेज कर दी है। जांच एजेंसी ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में सफल अभ्यर्थियों से उनकी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने की अपील की है। वहीं, जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते से बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी कई घंटों तक पूछताछ की गई।

    31 जुलाई को फिर पूछताछ के लिए बुलाए गए एल खियांग्ते

    सीआईडी अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान परीक्षा संचालन, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर एल खियांग्ते से विस्तृत जानकारी ली। जांच एजेंसी दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और पहले गिरफ्तार आरोपियों के बयानों का मिलान कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पूछताछ के बाद उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। सीआईडी ने उन्हें 31 जुलाई को दोबारा पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

    सफल अभ्यर्थियों से मांगी गई ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी

    जांच को मजबूत बनाने के लिए सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों से पेपर-1 और पेपर-2 की ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी भेजने को कहा है। अभ्यर्थी ओएमआर शीट का पीडीएफ या स्पष्ट फोटो तैयार कर सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को व्हाट्सएप या ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं।

    सीआईडी ने इसके लिए व्हाट्सएप नंबर 9934309058 और ईमेल आईडी Complainjpsc.cid@jhpolice.gov.in जारी की है।

    श्वेता गुप्ता की प्रतिनियुक्ति को लेकर भी बड़ा खुलासा

    जांच के दौरान जेपीएससी की अवर सचिव सह उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता और उप सचिव सरोजनी एनी तिर्की की प्रतिनियुक्ति को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।

    जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 में जेपीएससी में पदस्थापित श्वेता गुप्ता और सरोजनी एनी तिर्की का मई 2026 में क्रमशः खाद्य आपूर्ति विभाग और लातेहार परियोजना निदेशक कार्यालय में तबादला किया गया था। हालांकि दोनों अधिकारियों ने तत्काल नए पद पर योगदान नहीं दिया।

    कार्मिक विभाग की चेतावनी के बाद किया योगदान

    कार्मिक विभाग ने 29 जून 2026 को दोनों अधिकारियों को पत्र जारी कर स्थानांतरित पद पर योगदान नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने 8 और 9 जुलाई 2026 को अपने नए पद पर योगदान दिया।

    योगदान के तुरंत बाद, जेपीएससी अध्यक्ष एल खियांग्ते के अनुरोध पर दोनों अधिकारियों को 15 दिनों के लिए फिर से प्रतिनियुक्ति पर जेपीएससी भेज दिया गया। यह अवधि 24 जुलाई 2026 को समाप्त होने वाली थी, लेकिन उससे पहले 21 जुलाई को सीआईडी ने जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी की। इसी कार्रवाई के दौरान श्वेता गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    सीआईडी अब इस पूरे मामले में परीक्षा संचालन, प्रतिनियुक्ति, प्रशासनिक निर्णयों और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

    CID Jharkhand Jharkhand CID JPSC Civil Service Exam JPSC scam OMR शीट एल खियांग्ते जेपीएससी रांची न्यूज श्वेता गुप्ता
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    Shravani Mela 2026: देवघर में आज दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उभरेंगी महादेव और बाबा बैद्यनाथ की दिव्य आकृतियां

    July 30, 2026

    Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था

    July 30, 2026

    रांची रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, सितंबर-अक्टूबर तक रहेगा असर

    July 30, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Deoghar

    Shravani Mela 2026: देवघर में आज दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उभरेंगी महादेव और बाबा बैद्यनाथ की दिव्य आकृतियां

    By Lok ChetnaJuly 30, 20260

    देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 में इस बार श्रद्धालुओं को आस्था के साथ आधुनिक तकनीक…

    Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था

    July 30, 2026

    रांची रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, सितंबर-अक्टूबर तक रहेगा असर

    July 30, 2026

    लातेहार में सावन की भक्ति की धूम: महुआडांड़ के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक से गूंजा क्षेत्र

    July 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    Shravani Mela 2026: देवघर में आज दिखेगा भव्य ड्रोन शो, आसमान में उभरेंगी महादेव और बाबा बैद्यनाथ की दिव्य आकृतियां

    July 30, 2026

    Shravani Mela 2026: बाबा बैद्यनाथ और बासुकीनाथ धाम में VIP दर्शन पूरी तरह बंद, सभी श्रद्धालुओं के लिए समान व्यवस्था

    July 30, 2026

    रांची रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द, सितंबर-अक्टूबर तक रहेगा असर

    July 30, 2026

    लातेहार में सावन की भक्ति की धूम: महुआडांड़ के शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक से गूंजा क्षेत्र

    July 30, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.