Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
    • झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
    • संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  
    • स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
    • कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
    • JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
    • JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
    • मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID का नोटिस, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितताओं पर होगी पूछताछ
    Lead News

    JPSC भर्ती घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को CID का नोटिस, 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में अनियमितताओं पर होगी पूछताछ

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 28, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में झारखंड सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है। उन्हें 28 जुलाई को जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

    सीआईडी अधिकारियों के अनुसार, भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और परीक्षा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूर्व अध्यक्ष से विस्तृत पूछताछ की जाएगी। इससे पहले जांच एजेंसी आयोग की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक, परीक्षा संचालन एजेंसी के निदेशक तथा अन्य आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है।

    उप परीक्षा नियंत्रक के बयान के बाद बढ़ी जांच

    सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक ने आयोग में किसी भी निर्णय से पूर्व अध्यक्ष के अवगत रहने की बात कही है। उन्होंने यह भी बताया कि ओएमआर शीट से संबंधित शिकायतों और परीक्षा प्रक्रिया में किए गए बदलावों की जानकारी तत्कालीन अध्यक्ष को थी। परीक्षा संचालन एजेंसी के निदेशक ने भी जांच के दौरान इसी तरह की बातें बताई हैं।

    सीआईडी इससे पहले उप परीक्षा नियंत्रक, एजेंसी के निदेशक और अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है।

    सरकारी आवास और कार्यालय में हुई थी छापेमारी

    इससे पहले सीआईडी की टीम ने एल. खियांग्ते के कांके रोड स्थित सरकारी आवास और जेपीएससी कार्यालय में उनके कक्ष पर करीब पांच घंटे तक तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की गई और पूछताछ भी की गई।

    जांच एजेंसी ने जेपीएससी कार्यालय से भर्ती परीक्षाओं से संबंधित दस्तावेज, ओएमआर शीट और कंप्यूटरों से डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। वहीं परीक्षा संचालन एजेंसी टीडीपीएल के कार्यालय से भी कई अहम रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए गए हैं।

    अभय तिवारी को माना जा रहा मुख्य सूत्रधार

    मामले में पहले गिरफ्तार किए गए टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय तिवारी और उसके सहयोगी अरविंद मंडल से भी सीआईडी पूछताछ कर चुकी है। जांच एजेंसी फिलहाल अभय तिवारी को कथित अनियमितताओं का प्रमुख सूत्रधार मानकर जांच आगे बढ़ा रही है।

    एल. खियांग्ते बोले- निष्पक्ष जांच के लिए दिया इस्तीफा

    पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई चुनौतियों के बीच काम किया और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पद से इस्तीफा दिया।

    उन्होंने कहा कि उन पर किसी प्रकार का दबाव नहीं था और वह जांच एजेंसी को पूरा सहयोग करेंगे। ब्लैकलिस्टेड कंपनी के साथ काम करने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसी जब जेपीएससी के साथ जुड़ी थी, तब वह ब्लैकलिस्टेड नहीं थी और उसकी क्षमता तथा संसाधनों का आकलन करने के बाद ही उसे कार्य सौंपा गया था।

    ओएमआर शीट विवाद पर उन्होंने कहा कि इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जेपीएससी के नियमों के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग के नियमों में प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के साथ कटऑफ जारी करने का प्रावधान नहीं है, जबकि अंतिम परिणाम के साथ कटऑफ और आरक्षण संबंधी विवरण जारी किए जाते हैं।

    14वीं सिविल सेवा परीक्षा CID जांच JPSC News JPSC भर्ती घोटाला OMR विवाद अभय तिवारी एल खियांग्ते झारखंड लोक सेवा आयोग रांची न्यूज
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग

    August 15, 2026386

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026245

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026197

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026172
    Don't Miss
    Jharkhand

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    By Siyasi KhabarSeptember 1, 20267

    Ranchi : नेतरहाट की पहाड़ियों में उगने वाली प्रीमियम गुणवत्ता की नाशपाती अब स्थानीय हाट-बाजारों…

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम

    September 1, 2026

    झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा

    August 24, 2026

    संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल  

    August 23, 2026

    JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप

    August 13, 2026
    Bihar

    तेजस्वी यादव का NDA सरकार को अल्टीमेटम, बोले- छात्रों को रिहा नहीं किया तो होगा बड़ा आंदोलन

    July 27, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.