Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन

    July 26, 2026

    इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

    July 26, 2026

    Durand Cup 2026: रांची में आज होगा 135वें डूरंड कप का भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन
    • इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित
    • Durand Cup 2026: रांची में आज होगा 135वें डूरंड कप का भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला
    • JPSC भर्ती घोटाला: अभय तिवारी ने स्टेशन रोड का होटल 11 महीने लीज पर लिया था, CID को मिले नए सुराग
    • बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, रांची समेत कई जिलों में 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    • धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्रों के नाम पत्र में बताई वजह
    • RIMS रांची में मेटा-एनालिसिस पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू, झारखंड के 41 चिकित्सक और शोधकर्ता ले रहे प्रशिक्षण
    • रघुवर दास का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला, बोले- झारखंड में पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर विपक्ष क्यों खामोश?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, रांची समेत कई जिलों में 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
    Lead News

    बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, रांची समेत कई जिलों में 28 जुलाई तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से झारखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 26 से 28 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और गरज-चमक की संभावना है। राजधानी रांची में 28 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

    26 जुलाई को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग के अनुसार 26 जुलाई को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है। राज्य के अन्य जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

    27 और 28 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर

    27 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।

    वहीं 28 जुलाई को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़ में तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

    वज्रपात से लातेहार में बुजुर्ग की मौत

    शनिवार को लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र की चैनपुर पंचायत स्थित बहेराटोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 70 वर्षीय सीरिल लकड़ा की मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

    बहरागोड़ा में सबसे अधिक बारिश दर्ज

    पिछले 24 घंटों के दौरान बहरागोड़ा में सबसे अधिक 6.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं जमशेदपुर में 3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मेदिनीनगर में राज्य का सबसे अधिक 33.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

    अब भी सामान्य से 27 प्रतिशत कम हुई बारिश

    मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जून से 25 जुलाई तक झारखंड में सामान्य से 27 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। इस अवधि में सामान्यतः 444.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि अब तक केवल 323.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

    हालांकि पश्चिमी सिंहभूम (2 प्रतिशत), सिमडेगा (2 प्रतिशत), सरायकेला-खरसावां (3 प्रतिशत), साहिबगंज (7 प्रतिशत) और रांची (14 प्रतिशत) में वर्षा की कमी अपेक्षाकृत कम रही है। वहीं चतरा, देवघर, गढ़वा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा और गोड्डा अब भी सबसे अधिक वर्षा की कमी वाले जिलों में शामिल हैं।

    Heavy Rain Alert IMD Weather Update Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather Monsoon in Jharkhand Ranchi News Ranchi weather Thunderstorm Alert झारखंड मौसम भारी बारिश मानसून मौसम विभाग रांची मौसम वज्रपात
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन

    July 26, 2026

    इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

    July 26, 2026

    Durand Cup 2026: रांची में आज होगा 135वें डूरंड कप का भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला

    July 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन

    By Lok ChetnaJuly 26, 20260

    लखनऊ: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

    इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

    July 26, 2026

    Durand Cup 2026: रांची में आज होगा 135वें डूरंड कप का भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला

    July 26, 2026

    JPSC भर्ती घोटाला: अभय तिवारी ने स्टेशन रोड का होटल 11 महीने लीज पर लिया था, CID को मिले नए सुराग

    July 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस पर सीएम योगी समेत सभी दलों के नेताओं ने वीर शहीदों को किया नमन

    July 26, 2026

    इंडिगो विमान में तकनीकी खराबी, रांची एयरपोर्ट पर फ्लाइट ग्राउंडेड, सभी यात्री सुरक्षित

    July 26, 2026

    Durand Cup 2026: रांची में आज होगा 135वें डूरंड कप का भव्य आगाज, जमशेदपुर एफसी और डिफेंडर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला

    July 26, 2026

    JPSC भर्ती घोटाला: अभय तिवारी ने स्टेशन रोड का होटल 11 महीने लीज पर लिया था, CID को मिले नए सुराग

    July 26, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.