Author: Lok Chetna

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी का मामला एक बार फिर चर्चा में है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के जोराकाठ, सेहदा और चपरी इलाके में कथित तौर पर चल रहे अवैध कोयला खनन के बीच शुक्रवार तड़के करीब चार बजे लगभग 60 टन अवैध कोयला लदा एक ट्रेलर चरही थाना क्षेत्र में फंस गया। चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। बिना चालक के खड़े ट्रेलर से खुला मामला जानकारी के अनुसार ट्रेलर (जेएच 02बी एल 6483) चरही रेलवे साइडिंग के समीप फंस गया था। सुबह स्थानीय लोगों की नजर बिना चालक के खड़े…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित डिमना लेक में एमजीएम मेडिकल कॉलेज के दो एमबीबीएस छात्र (जूनियर डॉक्टर) लापता हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि दोनों लेक में डूब गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय प्रशासन और मेडिकल कॉलेज के छात्र बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। फिलहाल एनडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों और आपदा प्रबंधन की टीम दोनों छात्रों की तलाश में जुटी हुई है। रात में रोका गया रेस्क्यू, सुबह फिर शुरू हुआ अभियान प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों छात्र गुरुवार रात डिमना लेक पहुंचे थे। इसी दौरान उनके पानी में डूबने की आशंका…

Read More

रांची: राजधानी रांची में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला लालपुर थाना क्षेत्र के पीस रोड स्थित द्वारिकेश अपार्टमेंट का है, जहां गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। अपार्टमेंट के अंदर घुसकर वारदात को दिया अंजाम जानकारी के अनुसार, द्वारिकेश अपार्टमेंट में रहने वाली पौलमी दत्ता गुरुवार सुबह करीब 8:15 बजे पास की दुकान से दूध और सब्जी खरीदकर लौट रही थीं। जैसे ही वह अपार्टमेंट परिसर में पहुंचीं,…

Read More

रांची: झारखंड के नवनियुक्त सूचना आयुक्त डॉ. तनुज खत्री गुरुवार को पहली बार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक की। हालांकि बैठक शुरू होने से पहले हुए एक घटनाक्रम ने विश्वविद्यालय परिसर में चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया। कुलपति की कुर्सी पर बैठे सूचना आयुक्त, परिसर में शुरू हुई चर्चा बैठक के दौरान डॉ. तनुज खत्री सीधे कुलपति कार्यालय में कुलपति की निर्धारित कुर्सी पर बैठ गए। उनके बगल में रजिस्ट्रार बैठे, जबकि कुलपति प्रो. सरोज शर्मा अपनी कुर्सी छोड़कर टेबल के किनारे अधिकारियों…

Read More

रांची: श्रावण मास में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सड़क और रेल, दोनों माध्यमों से यात्रा सुविधाओं का विस्तार किया गया है। रांची के कांटाटोली स्थित खादगढ़ा बस स्टैंड से प्रतिदिन 12 बसों का नियमित परिचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी गई है, जबकि समूह में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूरी बस बुक कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं, श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों और कांवरियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भी रांची होकर नेताजी सुभाष चंद्र…

Read More

रांची: झारखंड सरकार राज्य के करीब 6,000 सरकारी स्कूलों में स्थायी नियुक्ति होने तक संविदा शिक्षकों की बहाली की तैयारी कर रही है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। इसका उद्देश्य एकल शिक्षक वाले विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात में सुधार करना और विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित होने से बचाना है। राज्य में वर्तमान में 9,452 एकल शिक्षक विद्यालय हैं। इनमें से लगभग 6,000 स्कूल ऐसे हैं, जहां 30 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। इन्हीं विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की योजना बनाई गई है। छात्र संख्या के आधार…

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के चर्चित बड़गाईं 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग तीन वर्ष बाद पीएमएलए की विशेष अदालत से अहम फैसला आया है। विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने गुरुवार को मामले के 17 आरोपियों में से 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित कर दिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बिनोद कुमार सिंह और राजकुमार पाहन के खिलाफ फिलहाल आरोप तय नहीं हो सके। उनकी ओर से समय मांगे जाने पर अदालत ने अगली सुनवाई 11 अगस्त निर्धारित की है। ईडी की जांच के बाद अदालत पहुंचा मामला यह मामला प्रवर्तन निदेशालय…

Read More

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। अब उनके सुरक्षा काफिले में तीन स्कॉट गाड़ियां शामिल रहेंगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा के आदेश के बाद पुलिस मुख्यालय के आईजी प्रोविजन ने संबंधित पत्र जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत वित्त मंत्री के काफिले के साथ अब तीन बोलेरो स्कॉट वाहन चलेंगे। सीएम के हस्तक्षेप के बाद हुआ फैसला वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हस्तक्षेप से ही पूरे मामले का समाधान हुआ।…

Read More

रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद की पाथरडीह कोल वाशरी के लिए करीब 66 वर्ष पहले अधिग्रहित की गई भूमि को मूल रैयतों के वारिसों को वापस लौटाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने इस मामले में दायर 13 वर्ष पुरानी याचिका को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि वर्ष 1960-61 में किया गया भूमि अधिग्रहण पूरी तरह वैध था और प्रभावित रैयतों को नियमानुसार मुआवजा भी दिया गया था। 1960-61 का भूमि अधिग्रहण वैध, चुनौती खारिज जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत ने अपने फैसले में कहा कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार पूरी की गई…

Read More

रांची: झारखंड में गुरुवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और लगभग सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है। रांची का तापमान रहेगा सामान्य से नीचे मौसम विभाग के अनुसार 24 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बादल और बारिश की वजह से तापमान में गिरावट बनी हुई है।…

Read More