Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    July 25, 2026

    बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 30 किमी घटेगी दूरी; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव तक बनेगा सीधा संपर्क

    July 25, 2026

    JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी गड़बड़ी: गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण-रंगदारी का भी मामला, करोड़ों की संपत्ति और 15 नियुक्तियों की जांच

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू
    • बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 30 किमी घटेगी दूरी; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव तक बनेगा सीधा संपर्क
    • JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी गड़बड़ी: गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण-रंगदारी का भी मामला, करोड़ों की संपत्ति और 15 नियुक्तियों की जांच
    • NEET Paper Leak Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विजयवाड़ा में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भूख हड़ताल आज
    • Durand Cup 2026: रांची में आज से फुटबॉल का महासंग्राम, जमशेदपुर एफसी और श्रीलंका आर्मी टीम के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला
    • Kerala News: केरल कृषि विश्वविद्यालय परिसर के तालाब में पीएचडी छात्र का शव मिला, पुलिस ने शुरू की जांच
    • महुआडांड़ की अंबाटोली पंचायत में जाम पड़ी सिंचाई नहर, किसानों ने उपायुक्त से लगाई सफाई की गुहार
    • रांची सदर अस्पताल में बनेगी बोन मैरो स्टेम सेल ट्रांसप्लांट यूनिट, 13.45 करोड़ रुपये मंजूर; ब्लड कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 30 किमी घटेगी दूरी; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव तक बनेगा सीधा संपर्क
    Bokaro

    बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 30 किमी घटेगी दूरी; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव तक बनेगा सीधा संपर्क

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 25, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कसमार (बोकारो): स्टेट हाईवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (SHAJ) के तहत निर्माणाधीन बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क परियोजना का कार्य एक बार फिर तेज हो गया है। कसमार प्रखंड के चौड़ा गांव से गोला प्रखंड के सुथरपुर जंगल तक अधूरी पड़ी सड़क के निर्माण में अब पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के बाद पहाड़ को समतल करने का काम तेजी से चल रहा है।

    सड़क निर्माण पूरा होने के बाद बोकारो जिले के कसमार प्रखंड और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा के बीच सीधा सड़क संपर्क स्थापित हो जाएगा। वर्तमान में कसमार से गोला होते हुए नेमरा की दूरी लगभग 53 किलोमीटर है, जबकि नई सड़क बनने के बाद पिरगुल मार्ग से यह दूरी घटकर 20 से 22 किलोमीटर रह जाएगी। इससे करीब 30 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी। वहीं, बोकारो से नेमरा की दूरी भी लगभग 100 किलोमीटर से घटकर 60 किलोमीटर रहने का अनुमान है।

    कई जिलों को मिलेगा सीधा लाभ

    नई सड़क बनने से केवल कसमार और गोला प्रखंड ही नहीं, बल्कि बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, कोडरमा और दुमका से आने-जाने वाले लोगों को भी नेमरा तक पहुंचने में बड़ी सुविधा होगी। इसके अलावा टाटा, जमशेदपुर और चाईबासा की दिशा में आवागमन के लिए भी यह मार्ग एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगा।

    झारखंड आंदोलन से जुड़ा है ऐतिहासिक महत्व

    स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग का झारखंड आंदोलन के इतिहास से भी गहरा संबंध रहा है। बताया जाता है कि महाजनी प्रथा विरोधी आंदोलन और धानकटनी आंदोलन के दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन प्रशासन की निगरानी से बचते हुए नेमरा से बरगा, सुथरपुर, चौड़ा, भस्की, बेलडीह और वनचास के घने जंगलों के रास्ते पैदल जैनामोड़ (बोकारो) तक आवाजाही करते थे। उस समय यह पूरा इलाका दुर्गम वन क्षेत्र था और आंदोलन की गतिविधियों के लिए यही मार्ग महत्वपूर्ण संपर्क रास्ता माना जाता था।

    स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि सोबरन सोरेन की हत्या के बाद महाजनी प्रथा के खिलाफ संघर्ष ने झारखंड आंदोलन को नई दिशा दी। आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन और उनका परिवार लंबे समय तक जैनामोड़ क्षेत्र में भी रहा। उस दौर में बोकारो से नेमरा पहुंचने के लिए गोला या पश्चिम बंगाल के जयपुर–झालदा मार्ग का लंबा चक्कर लगाना पड़ता था।

    क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई गति

    स्थानीय लोगों का मानना है कि बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क परियोजना केवल एक आधारभूत संरचना परियोजना नहीं, बल्कि झारखंड आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत से जुड़े मार्ग को आधुनिक स्वरूप देने की पहल भी है। सड़क के समय पर पूरा होने से क्षेत्रीय संपर्क, पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और ग्रामीण विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    Bokaro News Hemant Soren Village Jharkhand News Jharkhand Road Project Kasmar News Nemra Road Road Construction SHAJ कसमार झारखंड सड़क परियोजना नेमरा बोकारो समाचार सड़क निर्माण हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    July 25, 2026

    JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी गड़बड़ी: गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण-रंगदारी का भी मामला, करोड़ों की संपत्ति और 15 नियुक्तियों की जांच

    July 25, 2026

    NEET Paper Leak Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विजयवाड़ा में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भूख हड़ताल आज

    July 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026169

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    By Lok ChetnaJuly 25, 20260

    रांची: राजधानी रांची में ऐतिहासिक घुरती रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली…

    बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 30 किमी घटेगी दूरी; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव तक बनेगा सीधा संपर्क

    July 25, 2026

    JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी गड़बड़ी: गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण-रंगदारी का भी मामला, करोड़ों की संपत्ति और 15 नियुक्तियों की जांच

    July 25, 2026

    NEET Paper Leak Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विजयवाड़ा में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भूख हड़ताल आज

    July 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    रांची में आज निकलेगी घुरती रथ यात्रा, शाम 4 बजे मौसीबाड़ी से मुख्य मंदिर लौटेंगे भगवान जगन्नाथ; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

    July 25, 2026

    बरलंगा–कसमार–नेमरा सड़क निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, 30 किमी घटेगी दूरी; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव तक बनेगा सीधा संपर्क

    July 25, 2026

    JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी गड़बड़ी: गिरफ्तार अभय तिवारी पर अपहरण-रंगदारी का भी मामला, करोड़ों की संपत्ति और 15 नियुक्तियों की जांच

    July 25, 2026

    NEET Paper Leak Protest: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विजयवाड़ा में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई की भूख हड़ताल आज

    July 25, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.