Author: Lok Chetna

धनबाद: राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) जोड़ापोखर घोटाले में पहले से जेल में बंद आरोपी प्रमोद कुमार सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्रमोद सिंह और उसकी पत्नी प्रिया सिंह के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। 17 हजार रुपये वेतन में करोड़ों की संपत्ति का आरोप एसीबी की चार्जशीट के अनुसार, एनआरएचएम में संविदा कर्मी के रूप में लगभग 17 हजार रुपये मासिक मानदेय पाने वाले प्रमोद सिंह और उसकी पत्नी ने अपनी वैध आय की तुलना में 554 प्रतिशत…

Read More

रांची: राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर स्थित खोरहाटोली में बुधवार सुबह एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। बदमाशों ने किराए के मकान में रह रहे रमेश ठाकुर की लोहे के औजार से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने रमेश ठाकुर के सिर पर लोहे के प्लास से कई गंभीर वार किए, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अपने घर पर नहीं रहता था और दोस्तों के…

Read More

रांची: हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) के कर्मचारियों के बकाया वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों के लंबित एरियर का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हटिया कामगार यूनियन (एटक) के उपाध्यक्ष लालदेव सिंह ने केंद्र सरकार और एचईसी प्रबंधन से कर्मचारियों के सभी बकाया भुगतान तत्काल करने की मांग की है। लालदेव सिंह ने बताया कि एचईसी के कामगारों का 30 महीने का वेतन बकाया है, जबकि अधिकारियों को पिछले 34 महीनों से वेतन नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा…

Read More

रांची: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 के लिए इस बार रिकॉर्ड 4.17 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। लगभग 10 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित होने जा रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है। संभावना है कि जेटेट का आयोजन इस वर्ष के अंत तक किया जाएगा। इस बार प्राप्त आवेदन संख्या वर्ष 2024 के 3.50 लाख आवेदनों की तुलना में करीब 67 हजार अधिक है। वहीं वर्ष 2016 में आयोजित जेटेट परीक्षा में मिले 2.53 लाख आवेदनों की तुलना में इस बार 1.64 लाख अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन में संशोधन…

Read More

रांची: झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के अध्यक्ष एल. खियांगते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में जेपीएससी से जुड़े मामले में सीआईडी की कार्रवाई के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है, जिससे पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एल. खियांगते ने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को सौंप दिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे के पीछे की आधिकारिक वजह अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। राज्य सरकार की ओर से भी इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया…

Read More

रामगढ़: रामगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिले में बढ़ रहे संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित मामलों के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम…

Read More

रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में मंगलवार, 22 जुलाई को विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे रिम्स परिसर के विभिन्न स्थलों पर होगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे न्यू एकेडमिक बिल्डिंग के एल.टी.-1 सभागार में मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां नियुक्ति पत्रों का वितरण भी किया जाएगा। मरीजों को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं समारोह के दौरान मरीजों की…

Read More

रांची: झारखंड के सरकारी माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विषयवार शिक्षकों की कमी को दूर करने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में ‘एआई आधारित वर्चुअल क्लासरूम’ योजना को मंजूरी दे दी गई। इसके तहत राज्य के 1000 सरकारी विद्यालयों में आधुनिक डिजिटल कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना पर अगले पांच वर्षों में 176.07 करोड़ रुपये खर्च करेगी। चालू वित्तीय वर्ष में इस परियोजना के लिए 80.07 करोड़ रुपये के व्यय को भी स्वीकृति दी गई है।…

Read More

रांची: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय के प्रस्तावित घेराव से पहले झारखंड की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच कांग्रेस नेता एवं राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। इरफान अंसारी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने “बेशर्मी की हद पार कर दी है।” उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, “हमारे युवा आज सड़कों पर हैं और उन पर गोलियां चलाई जा रही हैं।”…

Read More

रांची: झारखंड में अधिकारियों के कामकाज और उनके रवैये को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा प्रशासनिक कार्यप्रणाली और अधिकारियों के व्यवहार पर उठाए गए सवालों को अब कांग्रेस का भी समर्थन मिल गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने भी अधिकारियों के रवैये और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए राज्य सरकार को घेरा है। राधाकृष्ण किशोर के साथ खड़ी है कांग्रेस : के. राजू झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह केवल…

Read More