Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा

    July 23, 2026

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    July 23, 2026

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा
    • 7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू
    • रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम
    • झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
    • डिजिटल झारखंड विजन-2029 पर सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी बैठक, तीन साल में सभी पंचायतों तक 5जी नेटवर्क पहुंचाने का लक्ष्य
    • Jharkhand Flying Institute में नवंबर से शुरू होंगे AME और एयर होस्टेस कोर्स, पूर्वी भारत में सरकारी स्तर पर पहली पहल
    • 39 साल पुराने रिश्वत मामले में धनबाद के कर्मचारी को बड़ी राहत, 200 रुपये घूस केस में बरी
    • रांची समेत कई जिलों में 26 जुलाई तक भारी बारिश का येलो अलर्ट, साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Lok Chetna
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Lok Chetna
    Home » झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति
    Lead News

    झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति

    Lok ChetnaBy Lok ChetnaJuly 23, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित शैक्षणिक पदों पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के माध्यम से चल रही नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा निदेशक सुधीर बाड़ा ने जेपीएससी के सचिव को पत्र भेजकर पूरी चयन प्रक्रिया स्थगित रखने का निर्देश दिया है।

    सरकार के हाल ही में लागू नए नियमों के अनुसार अब विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से की जाएगी।

    शिक्षकों के 1,351 नए पद सृजित

    उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अनुसार राज्य सरकार ने सरकारी विश्वविद्यालयों और अंगीभूत कॉलेजों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों का पुनर्गठन किया है। पुनर्गठन के तहत शिक्षकों के 5,173 पदों का पुनर्संरचना करते हुए 1,351 अतिरिक्त पद सृजित किए गए हैं।

    इसके बाद राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों में शिक्षकों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या बढ़कर 6,524 हो गई है। फिलहाल इन पदों के लिए रोस्टर क्लियरेंस की प्रक्रिया जारी है।

    भर्ती प्रक्रिया में हो सकती है देरी

    विभागीय पत्र में जेपीएससी से आवश्यक कार्रवाई कर विभाग को अवगत कराने को कहा गया है। इससे पहले जेपीएससी ने विश्वविद्यालयों में अधिकारियों के करीब 23 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की थी।

    अब नई व्यवस्था के तहत भर्ती प्रक्रिया झारखंड राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से दोबारा शुरू होगी। ऐसे में नियुक्तियों में देरी होने की संभावना जताई जा रही है।

    जेपीएससी में चल रहे विवाद भी चर्चा में

    इधर, जेपीएससी कार्यालय में हाल में हुई सीआईडी की छापेमारी के बाद आयोग की कार्यप्रणाली भी चर्चा में है। हालांकि, इस मामले में कोई आधिकारिक कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

    सूत्रों के अनुसार आयोग के भीतर अध्यक्ष और उप परीक्षा नियंत्रक के कार्य संचालन को लेकर असंतोष की स्थिति थी। यह भी चर्चा है कि प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) के परिणाम से जुड़े निर्णयों में आयोग के सदस्यों को अलग रखने को लेकर मतभेद उभरे थे। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



    Assistant Professor Recruitment Associate Professor Recruitment College Recruitment Higher Education Department Jharkhand government Jharkhand higher education Jharkhand News Jharkhand University Service Commission JPSC JPSC Recruitment Ranchi News Sudhir Bada University Jobs University Recruitment
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Lok Chetna

    Related Posts

    आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा

    July 23, 2026

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    July 23, 2026

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ईडी की बड़ी रणनीति, रांची जोन के जेडी प्रभाकर प्रभात को मिला कोलकाता जोन का अतिरिक्त प्रभार

    May 8, 2026243

    डालटनगंज रूट की 14 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, 16 एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग बदला गया

    June 22, 2026196

    धनबाद में बिजली कटौती पर भड़के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बोले- सुधार नहीं हुआ तो डीवीसी के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन

    April 22, 2026166

    पश्चिम बंगाल: डेबरा में टीएमसी नेता हुमायूं कबीर गिरफ्तार, पुलिस जांच से राजनीतिक हलचल तेज

    June 29, 2026154
    Don't Miss
    Lead News

    आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा

    By Lok ChetnaJuly 23, 20260

    रांची: झारखंड का सिनेमा अब केवल बाहरी फिल्मकारों की नजर से नहीं, बल्कि अपनी भाषाओं,…

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    July 23, 2026

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026

    झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति

    July 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Lok Chetna is a news portal committed to bringing impactful stories to the forefront. We focus on social issues, development and awareness to inform and inspire our community toward positive change.

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    आदिवासी और क्षेत्रीय सिनेमा की नई उड़ान, बुसान से कान्स तक झारखंडी फिल्मकारों का जलवा

    July 23, 2026

    7,299 सहायक आचार्य पदों पर पारा शिक्षकों की भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन शुरू

    July 23, 2026

    रांची में मुफ्त टिकट वितरण शुरू, पहले दिन 12,256 टिकट बंटे, 26 जुलाई से होगा फुटबॉल महासंग्राम

    July 23, 2026

    झारखंड में विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा नियुक्ति

    July 23, 2026
    Bihar

    बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने दाखिल किया नामांकन, हलफनामे में बताई करोड़ों की संपत्ति

    July 10, 2026

    बिहार में EOU की बड़ी कार्रवाई: सिवान के उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के 5 ठिकानों पर छापेमारी, आय से 201% अधिक संपत्ति का आरोप

    July 9, 2026

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: मां आज से आमरण अनशन पर, दोषी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

    July 9, 2026

    बिहार में 250 मीटर से लंबे पुलों पर देना होगा टोल टैक्स, जानिए किन पुलों की सूची में शामिल हैं नाम

    July 6, 2026
    © 2026 Lok Chetna. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.