रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के वरीय अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को वन आधारित उत्पादों से निर्मित विभिन्न सामग्रियां भेंट कीं। इस अवसर पर वन संपदा के संरक्षण, वन आधारित उत्पादों के प्रोत्साहन तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
वन आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में विभाग लगातार कार्य कर रहा है। इन उत्पादों के माध्यम से स्थानीय समुदायों की आजीविका को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

