वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन भुगतान प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए सरकार ने अहम फैसला लिया है। महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी होने के बावजूद 31 मार्च को ट्रेजरी यानी कोषागार खुले रखने का निर्देश जारी किया गया है।

वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि लंबित बिलों का निपटारा समय पर सुनिश्चित किया जाए। विभाग ने विशेष रूप से एसएनए-एसपीए और आरएसएच से जुड़े बिलों के प्रसंस्करण के साथ-साथ डीबीटी के माध्यम से भुगतान कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है।

भुगतान प्रक्रिया बाधित न हो, इस पर जोर

सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले किसी भी प्रकार का भुगतान लंबित न रह जाए। इसके लिए सभी कोषागार पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा गया है।

प्रोजेक्ट भवन समेत कई ट्रेजरी में दिखी सक्रियता
सोमवार को राज्य के विभिन्न ट्रेजरी कार्यालयों में भुगतान और राशि निकासी की प्रक्रिया तेज रही। प्रोजेक्ट भवन, डोरंडा सहित अन्य कोषागारों में बड़ी संख्या में बिल पारित किए गए और भुगतान प्रक्रिया पूरी की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version