Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- असम के बाजारों से लेकर रिलायंस मार्ट तक झारखण्ड के नेतरहाट की नाशपाती की धूम, महिला किसानों की आमदनी को मिला नया बूम
- झारखंड में स्थानीय फिल्मों को मिले बढ़ावा, सीड फन्डिंग की हो व्यवस्था : असीम सिन्हा
- संथाली सिनेमा उद्योग का अर्थशास्त्र : झारखण्ड की जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों के लिए अनुकरणीय बिज़नेस मॉडल
- स्त्री को देवी मत बनाईये, बस उसे उसके अधिकार दे दीजिये
- कानपुर में छात्र का कथित पिस्टल के साथ वीडियो वायरल, पुलिस कार्रवाई की मांग
- JPSC-JSSC परीक्षा गड़बड़ी मामले में बड़ा खुलासा, बिंसिस निदेशक अरुण कुमार पांच दिन की रिमांड पर; कई परीक्षाओं में धांधली के आरोप
- JPSC-JSSC आंदोलन में पहुंचे रघुवर दास, सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम; बोले- मांगें नहीं मानीं तो बैठूंगा अनशन पर
- मधुकम के 12 मकानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट से महादेव उरांव को झटका, एसएलपी खारिज
Author: Lok Chetna
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी की जांच कर रही सीआईडी ने कार्रवाई तेज कर दी है। जेएसएससी की कनीय अभियंता परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में मुंबई से गिरफ्तार बिंसिस कंपनी के निदेशक अरुण कुमार को बुधवार को पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया। अब सीआईडी उससे परीक्षा में गड़बड़ी के अलावा अन्य आरोपियों से उसके कथित संबंधों और आर्थिक लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान बिंसिस के अलावा आईसीएन इंडिया नामक कंपनी का नाम भी सामने आया है। इस कंपनी के निदेशक मिथिलेश…
रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आंदोलनरत छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा और उनकी मांगों का समर्थन किया। रघुवर दास ने कहा कि पिछले करीब 20 दिनों से छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। झारखंड के दूर-दराज इलाकों से छात्र रांची पहुंचे हैं और अपने भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ छात्रों का आंदोलन नहीं है, बल्कि झारखंड के हर…
रांची: राजधानी रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम स्थित शिव-दुर्गा मंदिर रोड में आदिवासी जमीन पर लंबे समय से रह रहे 12 गैर-आदिवासी परिवारों के मकान हटाने के मामले में जमीन मालिक महादेव उरांव को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च अदालत ने मामले में दायर विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जमीन की बिक्री के बाद उसी जमीन को खाली कराने के लिए न्यायालय की शरण लेने पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत की सख्त टिप्पणी के बाद याचिकाकर्ता की ओर से याचिका वापस लेने का आग्रह किया गया,…
रांची: झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस कोटे के चार मंत्रियों ने बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों और उनकी समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है, जबकि भाजपा आंदोलन को राजनीतिक रूप देने का प्रयास कर रही है। वित्त मंत्री बोले- सदन में चर्चा से भागी भाजपा वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि भाजपा और नेता प्रतिपक्ष छात्रों…
रांची: राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की न्यास समिति को लेकर चल रहे विवाद में झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की ओर से पेश संशोधित प्रबंधन योजना के अध्ययन के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति योजना का अध्ययन कर 3 सितंबर को अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करेगी, जबकि मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी। समिति की अध्यक्षता झारखंड के महाधिवक्ता रोहितश्व राय करेंगे। महाधिवक्ता की अध्यक्षता में बनी 11 सदस्यीय समिति हाईकोर्ट की ओर से गठित समिति में महाधिवक्ता रोहितश्व…
रांची: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मंगलवार, 12 अगस्त को सदर अस्पताल रांची के ब्लड बैंक परिसर में राज्यस्तरीय ‘इंटेन्सीफाइड एचआईवी कैंपेन 2026’ और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने एचआईवी संक्रमण की रोकथाम को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 9 जिलों में चलेगा विशेष एचआईवी जागरूकता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए जागरूकता और बचाव सबसे प्रभावी उपाय…
रांची: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड पुलिस के 29 अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से जारी सूची में विशिष्ट सेवा, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए चयनित पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में तीन आईपीएस अधिकारी और पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक विशिष्ट सेवा के लिए जैप-1 में तैनात एएसआई कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा। वहीं, वीरता के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें लातेहार…
रांची: झारखंड सरकार ने राजस्व घाटे को कम करने के मोर्चे पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की वर्ष 2024-25 की राज्य वित्त संबंधी रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड ने राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम में निर्धारित समय-सीमा से काफी पहले ही राजस्व घाटे को शून्य कर लिया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मंगलवार को सीएजी की रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर रखी। रिपोर्ट में राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के साथ-साथ बजट प्रबंधन से जुड़ी कई कमियों को भी रेखांकित किया गया है। पांच साल में ज्यादातर समय राजस्व अधिशेष सीएजी रिपोर्ट के…
रांची: झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की ताजा रिपोर्ट में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। रिपोर्ट में प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा और राज्य के बजट खर्च से जुड़ी कई कमियों को उजागर किया गया है। झारखंड की प्रधान महालेखाकार इंदु अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा में रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद इसकी प्रमुख जानकारियां साझा कीं। प्रधानमंत्री आवास योजना में 6.32 लाख पात्र परिवार छूटे सीएजी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 से 2024 के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राज्य को उपलब्ध कराई गई कुल 20,199.98…
रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू पांच दिवसीय दौरे पर 15 अगस्त को रांची पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वह राज्य के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर संगठन की गतिविधियों और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस प्रभारी के. राजू के दौरे की रूपरेखा तय कर ली गई है। 16 अगस्त को धनबाद के नेताओं के साथ बैठक दौरे के पहले दिन 16 अगस्त को के. राजू धनबाद संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे।…