रांची : रांची के लोगों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राजधानी के लगभग 80 प्रतिशत हिस्से में अगले दो दिनों तक पेयजल संकट का सामना करना पड़ सकता है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने जानकारी दी है कि 1 जुलाई और 2 जुलाई 2026 को शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी।

राइजिंग पाइप लाइन की मरम्मत के कारण रुकेगी जलापूर्ति

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के स्वर्णरेखा शीर्षकार्य प्रमंडल, रांची के कार्यपालक अभियंता के अनुसार, रूक्का शहरी जलापूर्ति योजना के तहत जुमार पुल के समीप राइजिंग पाइप लाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाना है। इसी वजह से रूक्का जलशोध संस्थान से होने वाली जलापूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

1 और 2 जुलाई को प्रभावित रहेगी सप्लाई

विभाग के अनुसार, 1 जुलाई और 2 जुलाई 2026 को मरम्मत कार्य के दौरान शहर के अधिकांश इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इससे राजधानी की करीब 80 प्रतिशत आबादी प्रभावित होने की संभावना है।

विभाग ने लोगों से की अपील

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे दोनों दिनों के लिए पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण कर लें, ताकि दैनिक जरूरतों में किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग ने इस अस्थायी असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है और कहा है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद नियमित जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version