रांची: श्रावणी मेला 2026 के दौरान कांवरियों और अन्य यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे मंत्रालय ने रांची रेल मंडल से दो जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। रेलवे ने इन ट्रेनों का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है, जिससे श्रावणी मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

रांची से भागलपुर के लिए चलेगी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 08690 रांची-भागलपुर (वाया राजाबेड़ा) द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 26 जुलाई 2026 से 9 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को रांची से रवाना होगी। कुल 14 ट्रिप संचालित किए जाएंगे।

प्रमुख ठहराव:

  • रांची – प्रस्थान: शाम 5:40 बजे
  • मुरी – आगमन: 7:00 बजे, प्रस्थान: 7:02 बजे
  • बोकारो स्टील सिटी – आगमन: 8:25 बजे, प्रस्थान: 8:30 बजे
  • हजारीबाग रोड – आगमन: 10:13 बजे, प्रस्थान: 10:15 बजे
  • कोडरमा – आगमन: 10:45 बजे, प्रस्थान: 10:47 बजे
  • नवादा – आगमन: 1:28 बजे, प्रस्थान: 1:30 बजे
  • किउल – आगमन: 3:25 बजे, प्रस्थान: 3:30 बजे
  • सुल्तानगंज – आगमन: 5:25 बजे, प्रस्थान: 5:30 बजे
  • भागलपुर – आगमन: सुबह 6:30 बजे

भागलपुर से रांची के लिए भी चलेगी विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 08689 भागलपुर-रांची (वाया राजाबेड़ा) द्वि-साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई 2026 से 10 सितंबर 2026 तक होगा। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को भागलपुर से रवाना होगी और सुल्तानगंज, किउल, कोडरमा, हजारीबाग रोड, बोकारो स्टील सिटी और मुरी होते हुए रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन के भी कुल 14 फेरे लगाए जाएंगे।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version