रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र स्थित संग्रामपुर गांव में शनिवार देर रात शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी रविवार सुबह मंदिर का दरवाजा खुलने के बाद हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया।

सुबह पूजा के दौरान सामने आई घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे और मंदिर का दरवाजा खोला गया, तब शिवलिंग खंडित अवस्था में मिला। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

ग्रामीणों ने तत्काल कांके थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना में शामिल अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दोषियों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version