कोडरमा : कोडरमा रेलवे जंक्शन के विकास और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री Annapurna Devi ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम Akhilesh Mishra के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, निर्माण कार्यों की प्रगति और जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

तिलैया बाईपास से स्टेशन तक नई सड़क का प्रस्ताव

बैठक में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तिलैया बाईपास से सीधे कोडरमा रेलवे स्टेशन तक सड़क बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस परियोजना से शहर की भीड़भाड़ कम होगी और यात्रियों को कम समय में स्टेशन पहुंचने में आसानी होगी।

इस प्रस्ताव को लेकर मंत्री, विधायक अमित यादव और डीआरएम ने स्थल निरीक्षण भी किया। उन्होंने स्टेशन परिसर और निर्माणाधीन नई बिल्डिंग का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

रेलखंड का निरीक्षण, सुरक्षा पर जोर

डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने धनबाद-कोडरमा रेलखंड का विंडो निरीक्षण किया। इस दौरान ट्रैक, सिग्नलिंग और परिचालन व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।

बैठक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने कहा कि कोडरमा स्टेशन पर विकास कार्य तेजी से हो रहा है और इसके पूरा होने पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

4 मई को जश्न का ऐलान

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि 4 मई को नतीजे आने के बाद कोडरमा में जश्न मनाया जाएगा और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी जाएंगी। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और इसका असर जल्द देखने को मिलेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version