रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अर्जुन मुंडा मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता अशोक गंझू के श्राद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

बताया जाता है कि खूंटी जिले के सोसोटोली निवासी अशोक गंझू का कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

अर्जुन मुंडा ने श्राद्धकर्म में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा समाज परिजनों के साथ खड़ा है।

ईश्वर से की प्रार्थना

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version