रांची: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) परीक्षा के दौरान यात्रियों और अभ्यर्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का परिचालन अगस्त माह में विभिन्न तिथियों पर किया जाएगा, जिससे झारखंड, बिहार और ओडिशा के परीक्षार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।

1. राउरकेला–रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल (08183/08184)

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 08183 राउरकेला–रामगढ़ कैंट परीक्षा स्पेशल का परिचालन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त तथा 17 से 21 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 15 ट्रिप लगाएगी।

समय-सारिणी:

  • राउरकेला – 20:30 बजे (प्रस्थान)
  • बानो – 22:10 बजे (आगमन), 22:12 बजे (प्रस्थान)
  • हटिया – 23:30 बजे (आगमन), 23:35 बजे (प्रस्थान)
  • रांची – 23:55 बजे (आगमन), 00:05 बजे (प्रस्थान)
  • मुरी – 01:10 बजे (आगमन), 01:12 बजे (प्रस्थान)
  • रामगढ़ कैंट – 02:15 बजे (आगमन)

वहीं ट्रेन संख्या 08184 रामगढ़ कैंट–राउरकेला परीक्षा स्पेशल 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त तथा 18 से 22 अगस्त 2026 तक कुल 15 ट्रिप संचालित होगी।

समय-सारिणी:

  • रामगढ़ कैंट – 05:15 बजे
  • मुरी – 06:25 बजे
  • रांची – 08:05 बजे
  • हटिया – 08:30 बजे
  • बानो – 09:48 बजे
  • राउरकेला – 11:30 बजे

इस ट्रेन में 18 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी और 14 स्लीपर कोच शामिल हैं।

2. रांची–सबौर परीक्षा स्पेशल (08601/08602)

ट्रेन संख्या 08601 रांची–सबौर परीक्षा स्पेशल का परिचालन 3 से 6 अगस्त, 9 से 14 अगस्त तथा 17 से 21 अगस्त 2026 तक कुल 15 ट्रिप किया जाएगा।

प्रमुख स्टेशन एवं समय:

  • रांची – 19:00 बजे
  • बरकाकाना – 20:40 बजे
  • हजारीबाग टाउन – 21:52 बजे
  • कोडरमा – 00:10 बजे
  • तिलैया – 02:36 बजे
  • नवादा – 02:58 बजे
  • वारिसलीगंज – 03:16 बजे
  • शेखपुरा – 03:38 बजे
  • लखीसराय – 04:10 बजे
  • किउल – 04:45 बजे
  • अभयपुर – 05:15 बजे
  • जमालपुर – 05:50 बजे
  • सुल्तानगंज – 06:35 बजे
  • भागलपुर – 07:30 बजे
  • सबौर – 08:00 बजे

ट्रेन संख्या 08602 सबौर–रांची परीक्षा स्पेशल 4 से 7 अगस्त, 10 से 15 अगस्त तथा 18 से 22 अगस्त 2026 तक कुल 15 ट्रिप संचालित होगी।

प्रमुख स्टेशन एवं समय:

  • सबौर – 09:50 बजे
  • भागलपुर – 10:00 बजे
  • सुल्तानगंज – 10:40 बजे
  • जमालपुर – 11:30 बजे
  • अभयपुर – 12:00 बजे
  • किउल – 13:00 बजे
  • लखीसराय – 13:12 बजे
  • शेखपुरा – 13:45 बजे
  • वारिसलीगंज – 14:05 बजे
  • नवादा – 14:26 बजे
  • तिलैया – 14:50 बजे
  • कोडरमा – 17:00 बजे
  • हजारीबाग टाउन – 18:58 बजे
  • बरकाकाना – 20:30 बजे
  • रांची – 22:45 बजे

इस ट्रेन में 14 कोच होंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी, 2 सामान्य श्रेणी और 10 स्लीपर कोच शामिल रहेंगे।

परीक्षार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन विशेष ट्रेनों के संचालन से आरआरबी परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों के साथ-साथ सामान्य यात्रियों को भी राहत मिलेगी। अतिरिक्त ट्रेनों से भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version