लोहरदगा: जिले के साहू भवन में प्रख्यात समाजसेवी एवं जनसेवा के प्रति आजीवन समर्पित रहे राय साहब बलदेव साहू की पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

धीरज साहू ने अर्पित की श्रद्धांजलि

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज साहू ने विधि-विधान के साथ हवन-पूजन और पूजा-अर्चना में भाग लिया। उन्होंने राय साहब बलदेव साहू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

सेवा और समर्पण के आदर्शों को किया याद

इस अवसर पर धीरज साहू ने कहा कि उनके पूज्य पिताजी का सेवा, त्याग, सादगी और समाज के प्रति समर्पण से परिपूर्ण जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उनके बताए आदर्शों और मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि राय साहब बलदेव साहू की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके आदर्श समाज को निरंतर प्रेरित करते रहें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version