जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय की मंजूरी के बाद मानगो नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की निगरानी के उद्देश्य से मानगो जनसुविधा समिति का गठन किया गया है।

इस संबंध में विधायक के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की नियमित निगरानी करना है।

पप्पू सिंह बने समिति के संयोजक

मानगो जनसुविधा समिति का संयोजक पप्पू सिंह को बनाया गया है। वहीं समिति के सदस्य के रूप में कुलविंदर सिंह पन्नू, निर्मल सिंह, संतोष भगत, संदीप शर्मा, टुनटुन सिंह, प्रेम सक्सेना, कन्हैया ओझा, संतोष चौहान, संजीव मुखर्जी, ममता सिंह, मो. मुश्ताक अहमद और शिरिन अख्तर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंडल संयोजकों की भी हुई नियुक्ति

मुकुल मिश्रा ने बताया कि संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए पिंटू सिंह को मानगो मंडल का संयोजक तथा विकास साहनी को उलीडीह मंडल का संयोजक नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि नवगठित समिति नागरिकों और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version