रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मंगलवार को रांची स्थित उनके आवास पर टॉरियन वर्ल्ड स्कूल के प्रिंसिपल शैलेंद्र हरिशंकर मिश्रा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी सीबीएसई ईस्ट ज़ोन तीरंदाजी चैंपियनशिप-2026 के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में प्रतियोगिता की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा और इसके सफल संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रिंसिपल शैलेंद्र हरिशंकर मिश्रा ने चैंपियनशिप की तैयारियों की जानकारी देते हुए आयोजन की विशेषताओं से भी अवगत कराया।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने टॉरियन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने और तीरंदाजी जैसे पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने का अवसर मिलता है।


Share.
Leave A Reply

Exit mobile version