रांची: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा लाइन सुधार और ढांचा मजबूत करने के कार्य के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय पर शटडाउन लिया जाएगा।

डोरंडा और तुपुदाना क्षेत्र में कटौती

डोरंडा इलाके के राजेंद्र चौक फीडर से जुड़े रिसालदार नगर में सुबह 10:30 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं तुपुदाना क्षेत्र के कल्याणपुर रोड नंबर-5 और टेंडर हार्ट स्कूल के आसपास सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

पिस्का मोड़ इलाके में भी असर

पिस्का मोड़ क्षेत्र के विकास नगर, स्टाफ बैंक कॉलोनी और इंद्रपुरी रोड नंबर-14 में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। यहां निम्न दाब लाइन परिवर्तन का कार्य किया जा रहा है।

नामकुम क्षेत्र में एक घंटे का शटडाउन

नामकुम स्थित 33 केवी कुसई फीडर में लाइन स्थानांतरण कार्य के चलते दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान घाघरा, कुसई, डोरंडा बाजार, अनंतपुर, निवारणपुर, मजिस्ट्रेट कॉलोनी और हिनू सहित आसपास के इलाकों में असर पड़ेगा।

कोकर और आसपास के क्षेत्रों में लंबी कटौती

कोकर क्षेत्र के कृष्णापुरी, छठ तालाब, चुटिया, केतारी बगान रोड नंबर-13, साईं कॉलोनी, विराट नगर, लोवाडीह और नामकुम में सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

विभाग की अपील

विद्युत विभाग ने बताया कि यह सभी कार्य बिजली व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पहले से तैयारी कर लें और आवश्यक कार्य समय रहते पूरा कर लें।

कार्य पूरा होने के बाद सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version