पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर और बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
एलिवेटेड कॉरिडोर से यात्रा होगी आसान
यह एलिवेटेड कॉरिडोर जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डासे बिहटा एयरपोर्ट तक कम समय में पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद पटना और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था काफी सुगम हो जाएगी।
हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण से राज्य में हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक बनेगी।
रोजगार और कारोबार के नए अवसर
उन्होंने यह भी बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
