रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शनिवार को रामगढ़ जिले के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर, रजरप्पा पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ मां छिन्नमस्तिका की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में जवाहर मणि मिश्रा के सानिध्य में पुजारी ब्रजेश पंडा ने रक्षा राज्य मंत्री से वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस दौरान आईटीआरएचडी के राज्य प्रमुख श्रीदेव सिंह ने भी मां छिन्नमस्तिका के दर्शन कर पूजा की।

भाजपा नेताओं की रही मौजूदगी

रक्षा राज्य मंत्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे। सभी ने मां छिन्नमस्तिका के दर्शन कर राज्य की शांति, विकास और जनकल्याण की प्रार्थना की।

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे कार्यक्रम के दौरान मुस्तैद रही, जिससे दर्शन और पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version