रांची: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से गुरुवार को उनके रांची स्थित आवास पर आदिवासी छात्र संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार मुलाकात की।

बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से चर्चा की। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित और सामाजिक मुद्दों को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ।

संजय सेठ ने प्रतिनिधियों की बातों को गंभीरता से सुना और सामाजिक मुद्दों पर सहयोग तथा समन्वय के साथ कार्य करने का भरोसा दिया। वहीं, प्रतिनिधिमंडल ने भी विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर अपने सुझाव और विचार साझा किए।

बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। हालांकि, इस दौरान किन-किन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version