न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले 28 वर्षीय कोबी गुड हार्ट ने अपने कुत्तों के प्रति प्रेम को एक सफल साइड बिजनेस में बदल दिया है। पेशे से इंजीनियरिंग कंसल्टेंट कोबी ने “गुड हार्ट डॉग कंपनी” नाम से प्रीमियम डॉग-वॉकिंग और पेट-केयर सेवा शुरू की, जो आज उन्हें हर महीने 6 हजार डॉलर से अधिक की अतिरिक्त कमाई करा रही है।

भारतीय मुद्रा में यह राशि करीब 5 लाख 70 हजार रुपये से ज्यादा बैठती है।

नौकरी के साथ ऐसे संभालते हैं बिजनेस

कोबी ने अपने बिजनेस को इस तरह व्यवस्थित किया है कि उनकी फुल-टाइम नौकरी और पेट-केयर सेवा दोनों आसानी से चल सकें।

वह सुबह जल्दी उठकर ग्राहकों के कुत्तों को घुमाने ले जाते हैं और इसके बाद अपनी इंजीनियरिंग नौकरी पर पहुंचते हैं। लंच ब्रेक के दौरान भी वह समय निकालकर पालतू जानवरों की देखभाल करते हैं।

ऑफिस खत्म होने के बाद शाम को फिर ग्राहकों के पास पहुंचते हैं और सप्ताहांत में भी इस काम को पूरा समय देते हैं।

शौक से शुरू हुआ सफल बिजनेस

कोबी का कहना है कि उन्होंने इस काम की शुरुआत केवल अपने शौक और जानवरों के प्रति लगाव के कारण की थी। धीरे-धीरे लोगों का भरोसा बढ़ता गया और उनका छोटा काम एक सफल बिजनेस में बदल गया।

आज उनकी सालाना कमाई लाखों डॉलर तक पहुंच चुकी है।

युवाओं के लिए बनी प्रेरणा

कोबी गुड हार्ट की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है, जो अपने जुनून को कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं। उनकी सफलता यह दिखाती है कि सही योजना, मेहनत और लगन के साथ किसी भी शौक को बड़े व्यवसाय में बदला जा सकता है।



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version