रांची : रांची की गांडेय विधायक कल्पना सोरेन इन दिनों महाराष्ट्र एक्सपोज़र विजिट पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उन्होंने मुंबई हार्बर स्थित विश्व प्रसिद्ध एलीफेंटा गुफा का भ्रमण किया और वहां मौजूद प्राचीन शैलकृत कलाकृतियों का अवलोकन किया।
यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का किया अवलोकन
एलीफेंटा गुफा यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल एक ऐतिहासिक स्थल है, जो भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है। विधायक कल्पना सोरेन ने इस स्थल की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को सराहा।
भगवान शिव को समर्पित प्राचीन शिल्पकला
यह गुफाएं 5वीं से 8वीं शताब्दी के बीच निर्मित मानी जाती हैं। यहां भगवान शिव को समर्पित भव्य मूर्तियां और शिल्पकला भारतीय सभ्यता की समृद्ध परंपरा को दर्शाती हैं। विशेष रूप से त्रिमूर्ति की विशाल प्रतिमा अपनी अद्वितीय कला और आध्यात्मिक भाव के कारण अत्यंत प्रेरणादायक मानी जाती है।
ऐतिहासिक अनुभव को बताया अविस्मरणीय
कल्पना सोरेन ने कहा कि इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला से जुड़ा यह अनुभव बेहद अविस्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थल भारत की समृद्ध विरासत को समझने का अवसर प्रदान करते हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

