रांची: झामुमो सांसद विजय हांसदा विवाह बंधन में बंधे

राजमहल से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद विजय हांसदा बुधवार को विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने रांची के बहु बाजार स्थित चर्च में सुप्रिया मुर्मू के साथ ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया।

विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और कई जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं दीं तथा उनके सुखद और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

विवाह समारोह में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एम. टी. राजा, बोरियो विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनंजय सोरेन सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं।

समारोह के दौरान सभी अतिथियों ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version