रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण 26 जुलाई 2026 तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस अवधि में कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, जबकि कई ट्रेनों का आंशिक संचालन किया जाएगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी करते हुए यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू : 21, 22, 23, 24 एवं 26 जुलाई को रद्द।
- 68090/68089 आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू : 21, 24 एवं 26 जुलाई को रद्द।
- 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा मेमू : 26 जुलाई को रद्द।
- 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू : 21 एवं 23 जुलाई को रद्द।
- 68056 टाटानगर–आसनसोल मेमू : 24 एवं 25 जुलाई को रद्द।
आंशिक रूप से संचालित होंगी ये ट्रेनें
- 68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू : 26 जुलाई को केवल आद्रा तक चलेगी और वहीं से वापसी करेगी।
- 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू : 22 एवं 25 जुलाई को केवल आद्रा तक संचालित होगी।
- 18116/18115 चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू एक्सप्रेस : 21, 24 एवं 26 जुलाई को महुदा तक ही चलेगी।
- 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू : 21 एवं 23 जुलाई को पुरुलिया तक तथा 22 जुलाई को आद्रा तक ही संचालित होगी।
- 68060 आसनसोल–बराभूम मेमू : 24 एवं 25 जुलाई को आद्रा से ही रवाना होगी।
- 68055 आसनसोल–टाटानगर मेमू : 24 एवं 25 जुलाई को केवल आद्रा तक संचालित होगी।
- 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस : 21, 22 एवं 25 जुलाई को आद्रा तक ही चलेगी तथा वहीं से अपनी वापसी यात्रा शुरू करेगी।
यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि विकास कार्यों के कारण परिचालन में बदलाव को देखते हुए यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें। इससे अनावश्यक परेशानी और असुविधा से बचा जा सकेगा।
