रांची/हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और फरार गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान गैंग का एक बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने घायल अपराधी को मौके से हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।

अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हुए अन्य बदमाश

मुठभेड़ के दौरान गैंग के अन्य सदस्य अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर पुलिस ने फरार अपराधियों की तलाश में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

पुलिस जुटी जांच में

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version