जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को आजाद नगर स्थित आवास पहुंचकर कूल्हे की समस्या से जूझ रही 75 वर्षीय कनीज फातिमा को व्हील चेयर उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी ली।
चलने-फिरने में हो रही थी परेशानी
परिजनों के अनुसार, कनीज फातिमा लंबे समय से चलने-फिरने में कठिनाई का सामना कर रही हैं। उम्र बढ़ने के साथ उनकी परेशानी और बढ़ गई है, जिससे दैनिक कार्य करना भी मुश्किल हो गया था।
स्वास्थ्य संबंधी दस्तावेजों का लिया जायजा
विधायक सरयू राय ने कनीज फातिमा से मुलाकात कर उनकी बीमारी से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों से भी उनकी स्थिति के बारे में विस्तार से बातचीत की।
परिजनों ने जताया आभार
कनीज फातिमा के दामाद ने बताया कि उनकी उम्र 75 वर्ष से अधिक है। पहले वह लाठी के सहारे चलती थीं, लेकिन कुछ समय पहले गिर जाने के कारण उनके कूल्हे की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई, जिसके बाद उन्हें चलने-फिरने में काफी कठिनाई होने लगी।
उन्होंने समय पर व्हील चेयर उपलब्ध कराने के लिए विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि इससे कनीज फातिमा को दैनिक जीवन में काफी सुविधा मिलेगी।
