रांची: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने रिजल्ट की घोषणा की। इस दौरान परिषद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

वेबसाइट पर ऐसे देखें रिजल्ट

परीक्षा में शामिल छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज कर आसानी से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

मार्च में हुई थी परीक्षा

इस वर्ष कक्षा 9वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 6 और 7 मार्च 2026 को राज्यभर में किया गया था। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई थी।

छात्रों में खुशी का माहौल

रिजल्ट जारी होते ही छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सफल छात्रों ने अपनी मेहनत का फल मिलने पर उत्साह व्यक्त किया।

अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं

रिजल्ट घोषित होने के बाद परिषद के अध्यक्ष ने सफल छात्रों, शिक्षकों और परीक्षा कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

साथ ही उन्होंने असफल छात्रों को निराश न होने की सलाह देते हुए कहा कि असफलता अंत नहीं होती, बल्कि आगे बेहतर करने का अवसर देती है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version