रांची: बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, डोरंडा की मेजबानी में आयोजित सीआईएससीई जोनल कराटे चैंपियनशिप में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए। विभिन्न स्कूलों का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने संस्थानों का गौरव बढ़ाया।

खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल की ओर से खेलते हुए मारिया लवलीन खेस, बृष्टि, मोनिका केरकेट्टा और शाइनी शिमोना टोप्पो ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं सुनिधि एक्का ने रजत पदक हासिल किया।

बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल, नामकुम का प्रतिनिधित्व कर रहीं मिस्टी कुमारी ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बिशप स्कूल, बहू बाजार की ओर से खेल रहे प्रीत सोनी ने स्वर्ण पदक जबकि हुज़ैफ़ा ने कांस्य पदक जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। वहीं बिशप वेस्टकॉट बॉयज स्कूल, नामकुम के आदित राज ने रजत पदक हासिल किया।

प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को दी बधाई

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी खिलाड़ियों को इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंशी सुनील किस्पोट्टा और अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने बधाई दी।

रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ी पिछले दो महीनों से लगातार प्रशिक्षण केंद्र में कड़ी मेहनत कर रहे थे और उसी का परिणाम इस प्रतियोगिता में देखने को मिला। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन और नियमित अभ्यास से ही यह सफलता संभव हुई है।

वहीं, अध्यक्ष सेंसई अनिल किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बिहार के पटना में आयोजित होने वाली रीजनल कराटे प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अधिक से अधिक पदक जीत सकें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version