रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्य और रखरखाव के कारण 14 से 19 जुलाई के बीच कई मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द करने के साथ-साथ कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट करने का निर्णय लिया है। ऐसे में यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की गई है।

इन दिनों रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • आसनसोल–आद्रा मेमू (68046/68045): 16, 17 और 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • आद्रा–मिदनापुर–आद्रा मेमू (68090/68089): 14, 17 और 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • आद्रा–भागा–आद्रा मेमू (68077/68078): 19 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (63594/63593): 16 जुलाई को रद्द रहेगी।
  • टाटानगर–आसनसोल मेमू (68056): 14, 15 और 18 जुलाई को रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव

  • टाटानगर–आसनसोल/बड़ाभूम मेमू (68056/68060): 17 और 19 जुलाई को केवल आद्रा तक चलेगी और वहीं से वापस रवाना होगी।
  • आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू (63594/63593): 15, 17 और 18 जुलाई को आद्रा से ही संचालित होगी।
  • चक्रधरपुर–एनएससीबी गोमो–चक्रधरपुर मेमू (18116/18115): 14, 17 और 19 जुलाई को महुदा स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से लौटेगी।
  • आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू (68055/68056): 16 जुलाई को पुरुलिया स्टेशन तक ही संचालित होगी।
  • आसनसोल–बड़ाभूम मेमू (68060): 14, 15 और 18 जुलाई को आसनसोल के बजाय आद्रा स्टेशन से खुलेगी।
  • आसनसोल–टाटानगर मेमू (68055): 14, 15 और 18 जुलाई को टाटानगर जाने के बजाय आद्रा स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का वर्तमान परिचालन स्टेटस अवश्य जांच लें। विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के समय और परिचालन में बदलाव किया गया है, जिससे यात्रियों को असुविधा से बचाया जा सके।



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version