रांची: राजधानी रांची में ऐतिहासिक घुरती रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा मौसीबाड़ी से वापस मुख्य मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

घुरती रथ यात्रा शनिवार शाम 4 बजे शुरू होगी। इससे पहले दोपहर 2:50 बजे के बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर में दर्शन बंद कर दिए जाएंगे, ताकि रथ यात्रा की तैयारियां और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से पूरी की जा सकें। रथ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

रथ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। बिरसा चौक से धुर्वा तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं पुरानी विधानसभा से मेला परिसर तक दोपहिया वाहनों के संचालन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

हालांकि, धुर्वा से चांदनी चौक होते हुए बिरसा चौक तक वाहनों का आवागमन सामान्य रहेगा। इसी तरह बिरसा चौक से धुर्वा जाने वाले वाहन चांदनी चौक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से की अपील

प्रशासन ने श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की है। साथ ही रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने का अनुरोध किया है, ताकि घुरती रथ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version