रांची: पांचपरगना की प्रसिद्ध लोक नर्तकी बुटन देवी से शुक्रवार को उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा और देव कुमार मुंडा ने बरियातू स्थित हेल्थ प्वाइंट अस्पताल में मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।
इलाज के बाद शुक्रवार को बुटन देवी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनके स्वस्थ होकर घर लौटने पर उलगुलान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने खुशी जताई और उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।
समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़ा है उलगुलान मोर्चा
इस अवसर पर उलगुलान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि समाज के सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन आगे भी सामाजिक सरोकारों और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा
उलगुलान मोर्चा के अध्यक्ष मुकेश मुंडा ने कहा कि संगठन अपनी स्थापना से ही समाजहित और जनसेवा के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने बुटन देवी और उनके परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा देते हुए कहा कि भविष्य में भी किसी भी परिस्थिति में उलगुलान मोर्चा उनके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।
