रांची/नई दिल्ली: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बुधवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात को औपचारिक भेंट बताया गया है।
हालांकि, मुलाकात के दौरान किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन दोनों नेताओं की ओर से इसे शिष्टाचार भेंट ही बताया गया है।
हाल ही में सरकारी वाहन लौटाने को लेकर रहे थे चर्चा में
गौरतलब है कि बीते दिनों वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने सरकारी वाहन लौटाने के फैसले को लेकर चर्चा में रहे थे। इसके बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से उनकी मुलाकात ने राजनीतिक हलकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।
फिलहाल इस मुलाकात को लेकर किसी राजनीतिक या संगठनात्मक निर्णय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
