जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार, 8 अगस्त को जमशेदपुर के संक्षिप्त दौरे पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री शहर में करीब एक घंटा 30 मिनट रहेंगे। इस दौरान वे उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद आमसभा को भी संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के कारकेड मार्ग और प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

शहीद निर्मल महतो की समाधि पर देंगे श्रद्धांजलि

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब 1 बजे सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से सीधे उलियान के लिए रवाना होंगे। करीब 1:10 बजे वे शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर पहुंचेंगे।

उलियान में मुख्यमंत्री शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे आमसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर 1:00 बजे: हेलीकॉप्टर से सोनारी हवाई अड्डा, जमशेदपुर आगमन।
  • दोपहर 1:05 बजे: सोनारी हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से उलियान के लिए प्रस्थान।
  • दोपहर 1:10 बजे: उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल पर आगमन।
  • मुख्य कार्यक्रम: शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण, समाधि पर श्रद्धांजलि और आमसभा को संबोधित करना।
  • दोपहर 2:00 बजे: उलियान समाधि स्थल से प्रस्थान।
  • दोपहर 2:10 बजे: परिसदन, जमशेदपुर आगमन।
  • दोपहर 2:25 बजे: परिसदन से सोनारी हवाई अड्डे के लिए रवाना।
  • दोपहर 2:30 बजे: सोनारी हवाई अड्डा पहुंचेंगे।
  • दोपहर 2:35 बजे: हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना होंगे।

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कारकेड के पूरे मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन का प्रयास है कि मुख्यमंत्री का दौरा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षित और सुचारु रूप से संपन्न हो।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version