रांची। झारखंड की राजनीति में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आज झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) से इस्तीफा देने वाले हैं।

बुधवार को दिल्ली से रांची लौटने के बाद चंपाई सोरेन झामुमो की प्राथमिक सदस्यता और मंत्रिमंडल से इस्तीफा सौंपेंगे।

बीजेपी में शामिल होंगे 30 अगस्त को

चंपाई सोरेन ने कहा कि दिल्ली से लौटते ही वे अपने इस्तीफे की प्रक्रिया पूरी करेंगे।

इसके बाद 30 अगस्त को रांची में ही वे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

दिल्ली में हुई थी अमित शाह से मुलाकात

गौरतलब है कि सोमवार की रात चंपाई सोरेन ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

हिमंता बिस्वा सरमा ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर साझा करते हुए बताया कि चंपाई सोरेन जल्द ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

इस बात की पुष्टि चंपाई सोरेन ने भी मीडिया से बात करते समय की।

झारखंड की राजनीति में हलचल

चंपाई सोरेन के इस फैसले से झारखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के वरिष्ठ नेता रहे हैं।

उनके बीजेपी में शामिल होने से राज्य की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक माहौल में बदलाव की संभावना बढ़ गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में गरमाई सियासत: चंपाई सोरेन दिल्ली पहुंचे, हो सकती है बड़ी घोषणा

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version