रांची : पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। चुनावी नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में बड़ी जीत मिली है, जिसमें असम प्रमुख रूप से शामिल है। असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर राजनीतिक हैट्रिक पूरी की है।
चंपाई सोरेन ने ट्वीट कर दी बधाई
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने हिमंता बिस्वा शर्मा को उनकी इस जीत पर बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि असम में शतक के साथ जीत की हैट्रिक लगाने पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
जनता ने विकास पर जताया भरोसा
चंपाई सोरेन ने अपने संदेश में कहा कि असम की जनता ने लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार को चुनकर यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश विकास, शांति और समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।
नेतृत्व पर जताया विश्वास
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में मिली जीत सुशासन के प्रति जनता के भरोसे को दर्शाती है।
इन चुनाव परिणामों ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि देश की राजनीति में राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व और विकास के मुद्दे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
