रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के मीडिया विभाग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग में संचालित गतिविधियों की समीक्षा की और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

मीडिया विभाग की भूमिका पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि पार्टी का मीडिया विभाग संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है। इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने की है।

उन्होंने कहा कि मीडिया विभाग को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करना चाहिए, ताकि संगठन की बात सही तथ्यों के साथ लोगों तक पहुंचे।

कई पदाधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, अविनेश कुमार, दीनदयाल वर्णवाल तथा शोभा यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version