रांची: राजधानी रांची के मोराबादी इलाके में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन छिनतई की घटना सामने आई है। हरिहर सिंह रोड पर सोमवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया और फरार हो गए।

मॉर्निंग वॉक से लौटते वक्त वारदात

जानकारी के अनुसार, पीड़ित डॉ पराग अपनी पत्नी कल्याणी पराग बडकी के साथ मोराबादी मैदान से मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7:20 से 7:30 बजे के बीच पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने अचानक वारदात को अंजाम दिया।

10 ग्राम सोने की चेन झपटी

बदमाशों ने महिला के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन और पेंडेंट झपट लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ितों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और सुबह-शाम के समय सुनसान इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version