रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने आपराधिक गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पतरातू क्षेत्र से पकड़े गए आरोपी की पहचान अनिस अंसारी के रूप में हुई है। उसके पास से 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया है।

एसडीपीओ राजेंद्र शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलिया गांव का रहने वाला अनिस अंसारी अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई।

छापेमारी में बरामद हुआ हथियार

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके घर से 9 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया।

गैंग से जुड़े होने की बात स्वीकार

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह हथियार उसे राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य ने उपलब्ध कराया था। इसी पिस्टल का उपयोग उसने एक फायरिंग की घटना में किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी एक मामला दर्ज है और उसके आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

आगे की जांच जारी

पुलिस इस मामले में गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने की कोशिश कर रही है। इस अभियान में कई पुलिस अधिकारी और बल शामिल रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version