देवघर: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को राजकीय श्रावणी मेला के दौरान देवघर स्थित नमो सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में ठहरे श्रद्धालु कांवरियों से मुलाकात की और उनके बीच प्रसाद का वितरण भी किया।

कांवरियों के लिए नि:शुल्क सुविधाओं का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान बाबूलाल मरांडी ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि नमो सेवा शिविर में हजारों कांवरियों के लिए नि:शुल्क आवास, भोजन, पेयजल, विश्राम स्थल और सुलभ शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना

पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि श्रावणी मेला आस्था का महापर्व है और इस दौरान लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी कांवरियों की सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना की।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा सबसे बड़ा धर्म है और ऐसे सेवा शिविर यात्रियों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version