Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन लूटी, दो महीनों में 25 से ज्यादा महिलाएं बनीं शिकार
- प्रणव झा की हार पर कांग्रेस का बड़ा बयान, केशव महतो बोले- यह महागठबंधन के साथ हुआ विश्वासघात
- खूंटी में पीएलएफआई सदस्य और पुलिस के बीच मुठभेड़, हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी को लगी गोली
- धनबाद में सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस
- जेपीएससी मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से, आयोग ने फिर संशोधित की उत्तर कुंजी; 4 प्रश्न किए रद्द
- रांची आरएसएस कार्यालय पेट्रोल बम कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी बोला- लखनऊ में भी बड़ी वारदात की थी साजिश
- हजारीबाग में बस किराया 20% तक बढ़ा, रांची का किराया 230 और जमशेदपुर का 480 रुपये हुआ
- झारखंड राज्यसभा चुनाव के बाद महागठबंधन में तकरार, कांग्रेस ने जताई नाराजगी, राजद ने दी सफाई
Author: Lok Chetna
रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट और संचालन में भी परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। रद्द रहने वाली ट्रेनें आंशिक रूप से चलेंगी ये ट्रेनें यात्रियों को हो रही परेशानी ट्रेनों के रद्द होने और रूट परिवर्तन…
लातेहार: जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और हॉकी की परंपरा को मजबूत करने के उद्देश्य से फादर मकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मकसद स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और क्षेत्र में हॉकी खेल को बढ़ावा देना है। 21 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन आयोजन समिति के अनुसार, टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीमों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क 501 रुपये रखा गया है,…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने गुमला जिले में वर्षों से लापता एक बच्ची के मामले में पुलिस जांच पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि अगले दो हफ्तों में जांच में ठोस प्रगति नहीं हुई, तो मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपी जा सकती है। कोर्ट ने जांच की रफ्तार पर उठाए सवाल सुनवाई के दौरान राज्य की पुलिस महानिदेशक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुईं और अब तक की जांच की जानकारी दी। हालांकि, अदालत मौजूदा प्रगति से संतुष्ट नहीं दिखी और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए। 2018…
चतरा: जिले के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रही होम गार्ड बहाली प्रक्रिया का रवि आनंद ने निरीक्षण किया। यह बहाली प्रक्रिया 1 अप्रैल से संचालित है और 23 अप्रैल तक प्रस्तावित है। बहाली प्रक्रिया के हर चरण का किया निरीक्षण निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पंजीकरण, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन सहित सभी चरणों का सूक्ष्म अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जाए। अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर विशेष जोर उपायुक्त ने अभ्यर्थियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने पेयजल, छाया, चिकित्सा…
रांची/कोलकाता: अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सत्र 2025-27 की द्वितीय महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को कोलकाता स्थित केंद्रीय कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय महामंत्री केदारनाथ गुप्ता ने किया। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सर्राफ, झारखंड से प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल एवं राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य संतोष कुमार अग्रवाल सहित विभिन्न प्रांतों के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। झारखंड ने सदस्यता अभियान में मारी बाजी बैठक के दौरान झारखंड प्रांत की ओर से प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल ने विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें सदस्यता अभियान…
रांची/पटना: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में फरार माफियाओं की तलाश तेज करते हुए रांची पुलिस ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर पूरे इलाके में हलचल मचा दी। कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी पुलिस ने पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित बाबा लॉज, बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट और मालसलामी इलाके में दबिश दी। देर रात तक चली इस कार्रवाई के दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई, हालांकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर रहे। अभिषेक उर्फ छोटू की तलाश तेज…
जमशेदपुर में स्वर्णरेखा किनारे 227 किलो का बम बरामद, सेना डिफ्यूज करने में जुटी, इलाके में हाई अलर्ट
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी किनारे एक बार फिर भारी विस्फोटक मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। पानीपड़ा-नागुड़साई क्षेत्र में रविवार को ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद जांच में करीब 227 किलोग्राम वजनी बम बरामद हुआ। ग्रामीणों की सतर्कता से खुला मामला बताया जा रहा है कि रविवार को स्वर्णरेखा नदी किनारे ग्रामीणों की नजर एक संदिग्ध धातु जैसी वस्तु पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जांच के बाद पुष्टि की कि यह एक शक्तिशाली बम है। इसके बाद प्रशासन…
रांची: झारखंड पुलिस में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर लेखा शाखा में लंबे समय से जमे कर्मियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 48 घंटे में हटाने का निर्देश जारी आदेश के अनुसार, जो पुलिसकर्मी तीन साल या उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर वहां से हटाकर अन्य इकाइयों या पदों पर भेजा जाएगा। इस संबंध में सभी जिलों और इकाइयों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय गड़बड़ियों के बाद सख्ती…
साहिबगंज: जिले के तीनपहाड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में सोमवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं। आग की लपटों से मचा हड़कंप घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया और घरों से पानी लाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के कारण शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए। पुलिस और फायर ब्रिगेड…
खूंटी: झारखंड के खूंटी जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां दो शातिर बदमाशों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर एक एलआईसी एजेंट को अपना शिकार बना लिया। आरोपियों ने सोने की अंगूठियों को जांच के बहाने लेकर उनकी जगह नकली अंगूठियां थमा दीं और मौके से फरार हो गए। तोरपा रोड पर वारदात जानकारी के अनुसार, पीड़ित संतोष सिंह सोमवार को तोरपा रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए पूछताछ करने लगे। ठगों ने उनके हाथ में पहनी सोने की…